75 साल की उम्र में राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक रोशन के फिल्म ‘वॉर 2’ के गाने ‘आवन जावन’ पर डांस कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। देखें वायरल वीडियो और जानें फैंस का रिएक्शन।
Rakesh Roshan Dances on Aavan Jaavan Song: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर राकेश रोशन ने 75 साल की उम्र में अपनी जबरदस्त एनर्जी से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। उन्होंने बेटे ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ (War 2) के लेटेस्ट गाने ‘आवन जावन’ पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो ब्लू जींस, रेड प्रिंटेड शर्ट, और हैट पहनकर यंगस्टर्स के ग्रुप के साथ ‘Aavan Jaavan’ सॉन्ग के हुक स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “बाप भी कुछ कम नहीं। आवन जावन प्योर कंटेजियस जॉय है।” उन्होंने साथ ही ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी, यशराज फिल्म्स, अयान मुखर्जी, प्रीतम, और बॉस्को मार्टिस को भी टैग कर बधाई दी।
View this post on Instagram
ऋतिक रोशन का रिएक्शन
ऋतिक रोशन ने भी पिता के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया और लिखा – “यकीन नहीं हो रहा… हाहाहाहाहा! अब तक का सबसे बेहतरीन डांस! पापा, आपने तो कमाल कर दिया। क्या ग्रेस है।”
View this post on Instagram
फैंस हुए इंप्रेस
राकेश रोशन की एनर्जी और डांस स्टेप्स देख फैंस दंग रह गए हैं।
एक फैन ने कमेंट किया: “सर, आपकी एनर्जी और स्टाइल को सलाम है। यह बेहद प्रेरणादायक है।”
दूसरे यूजर ने लिखा: “आपने बहुत शानदार स्टेप्स किए हैं, दिल जीत लिया।”
वीडियो पर हजारों लाइक्स और रेड हार्ट इमोजी के साथ पॉजिटिव कमेंट्स आ रहे हैं।
‘वॉर 2’ की रिलीज डेट
अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी War 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘आवन जावन’ सॉन्ग पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और अब राकेश रोशन का डांस वीडियो इस गाने को नई ऊंचाइयों पर ले गया है।


