KBC 17 की शूटिंग शुरू! अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के लिए सेट पर वापसी की। जानिए नए सीजन की थीम, टैगलाइन और कब होगा प्रीमियर।
टीवी का सबसे लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने को तैयार है। ‘केबीसी 17’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस बार भी मेगास्टार अमिताभ बच्चन ही इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। बिग बी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस नई शुरुआत की जानकारी दी, जिससे शो के फैंस बेहद उत्साहित हैं।
सेट पर लौटे अमिताभ बच्चन, दी शूटिंग शुरू होने की जानकारी
अमिताभ बच्चन ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए लिखा – “पहुंच गए काम पर। नया दिन, नया अवसर, नई चुनौतियों को प्रणाम।” उनकी इस पोस्ट पर फैंस की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा – “हम भी शूटिंग पर थे सर, मजा आ गया”, तो किसी ने कहा – “एक बार फिर पावरफुल शो KBC के लिए बधाई!”
T 5463 – पहुँच गये काम पे ; नया दिन, नया अवसर, नयी चुनौतियाँ
प्रणाम 🙏— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 6, 2025
KBC 17: जल्द शुरू होगा नया सीजन, टैगलाइन है – ‘जहां अकल है वहां अकड़ है’
इस बार ‘KBC 17’ की थीम और टैगलाइन होगी – “जहां अकल है वहां अकड़ है।” 16वें सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद 17वां सीजन लेकर मेकर्स तैयार हैं। आपको बता दें कि 16वां सीजन 16 अगस्त 2024 को लॉन्च हुआ था, और अब इसका नया एडिशन सितंबर 2025 में टेलीकास्ट होने की संभावना है।
अब तक KBC का सफर
अब तक 16 आइकॉनिक सीजन
कुल 1,368 एपिसोड
2,143 कंटेस्टेंट हॉटसीट पर
कई बने करोड़पति अपने ज्ञान के दम पर
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं अमिताभ बच्चन
KBC के अलावा, अमिताभ बच्चन हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में नजर आए थे। आने वाले महीनों में वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगे।


