Tom Holland ने नए Spider-Man सूट की झलक दी, जो पुराने स्पाइडर-मैन का ट्रिब्यूट है। जानें ‘Brand New Day’ फिल्म की रिलीज डेट, कास्ट और कहानी के बारे में पूरी जानकारी।
मार्वल यूनिवर्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Tom Holland एक बार फिर स्पाइडर-मैन के अवतार में लौट आए हैं, लेकिन इस बार एक नए सूट और नई कहानी के साथ। 1 अगस्त को नेशनल स्पाइडर-मैन डे के मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Brand New Day’ का टीज़र रिलीज किया, जिसने फैंस के बीच उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
Spider-Man का नया सूट: क्लासिक स्टाइल की वापसी
Tom Holland का यह नया स्पाइडर-मैन सूट काफी अलग और खास है। इसमें ब्राइट रेड और डीप ब्लू कलर का शानदार कॉम्बिनेशन है, साथ ही सीने पर बना स्पाइडर लोगो पहले से ज्यादा बड़ा और बोल्ड दिखाई दे रहा है। फैंस इस सूट को देखकर कह रहे हैं कि इसमें Tobey Maguire और Andrew Garfield के सूट का प्रभाव साफ नजर आता है। माना जा रहा है कि यह सूट पुराने स्पाइडर-मैन को ट्रिब्यूट देने के मकसद से डिजाइन किया गया है।
Brand New Day: नई शुरुआत, नया पीटर पार्कर
फिल्म ‘Brand New Day’ की कहानी ‘No Way Home’ के बाद से शुरू होती है। अब कोई नहीं जानता कि पीटर पार्कर कौन है — ना उसकी गर्लफ्रेंड MJ, ना दोस्त Ned और ना ही Avengers। सभी की यादों से मिट चुका पीटर अब एक नई दुनिया और नई पहचान के साथ उभर रहा है। ऐसे में फिल्म का नाम ‘Brand New Day’ पूरी तरह फिट बैठता है।
कास्ट और किरदार: कई दमदार वापसी
इस बार फिल्म में कई पुराने और नए किरदार दिखेंगे, जैसे:
जॉन बर्नथल – Punisher के रूप में वापसी
मार्क रफ्फालो – Hulk की भूमिका में
माइकल मांडो – Scorpion बनकर लौटेंगे
Sadie Sink और Liza Colón-Zayas – MCU में नई एंट्री, लेकिन उनके किरदारों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है
फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं Shang-Chi फेम Destin Daniel Cretton, और इसकी स्क्रिप्ट भी ‘No Way Home’ वाले राइटर्स ने लिखी है।
Tom Holland का ब्रेक और वापसी
Tom Holland ने बताया कि उन्होंने कुछ समय एक्टिंग से ब्रेक लिया था ताकि वो अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस कर सकें।
उनका कहना है – “हर फिल्म में होना ज़रूरी नहीं। जब आप थक जाते हैं, तो अच्छा काम नहीं कर पाते। इसलिए खुद को समय देना जरूरी होता है।”


