एल्विश यादव जल्द करने वाले हैं शादी! भारती सिंह ने किया बड़ा खुलासा, जानिए कब और किससे लेंगे सात फेरे इस साल।
यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों कुकिंग रियलिटी शो Laughter Chefs 2 में नजर आ रहे हैं, जहां उनकी जोड़ी एक्टर करण कुंद्रा के साथ बनाई गई है। शो में जहां एक तरफ कॉमेडी और कुकिंग का तड़का लग रहा है, वहीं दूसरी ओर एल्विश की शादी को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
भारती सिंह ने इस साल एल्विश यादव की शादी की पुष्टि की
शो की होस्ट और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के रेड कार्पेट पर एल्विश की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया। जब पैपराज़ी ने उनसे पूछा कि क्या एल्विश यादव की शादी की खबरें सच हैं, तो भारती ने मुस्कराते हुए कहा, “हां, वही बात है। मैंने ही कहा था शो में… और हां, इसी साल एल्विश की शादी होने वाली है।”
इस बयान के बाद एल्विश यादव के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी अब जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर Elvish Yadav Bride कौन है?
Laughter Chefs 2 में एल्विश यादव की परफॉर्मेंस
Laughter Chefs Season 2 में एल्विश और करण कुंद्रा की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। दोनों न सिर्फ अच्छा खाना बना रहे हैं बल्कि एंटरटेनमेंट में भी किसी से कम नहीं हैं। शो के फिनाले में उनकी टीम स्टार्स के मामले में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
Elvish Yadav की शादी किससे होगी?
हालांकि एल्विश ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर ये नहीं बताया है कि वह किससे शादी करने वाले हैं, लेकिन भारती सिंह की पुष्टि के बाद इतना तो तय है कि 2025 से पहले एल्विश शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Also Read:https://hindinewslive.in/vidhu-ishika-wins-mrs-earth-international-2025/


