War 2 ट्रेलर रिलीज डेट: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होगा। जानिए क्यों है यह तारीख खास और कब होगी फिल्म की रिलीज। पढ़ें पूरी जानकारी।
War 2 ट्रेलर रिलीज डेट: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘वॉर 2’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। यशराज फिल्म्स (YRF) ने आधिकारिक तौर पर ‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। अब इस एक्शन थ्रिलर का ट्रेलर 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगा। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक इस दिन को अपने कैलेंडर में मार्क कर सकते हैं।
‘वॉर 2’ ट्रेलर रिलीज की खास वजह
यशराज फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्टर शेयर करते हुए बताया है कि 2025 में भारतीय सिनेमा के दो बड़े आइकन — ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर — अपनी शानदार सिनेमैटिक जर्नी के 25 साल पूरे कर रहे हैं। इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए ‘वॉर 2’ का ट्रेलर इसी तारीख को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक एपिक स्ट्रगल को दिखाने वाली है, जिसे देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं।
View this post on Instagram
फिल्म कब रिलीज होगी?
‘वॉर 2’ हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जो पहली बार यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में कदम रख रहे हैं। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
‘वॉर 2’ की अपकमिंग फिल्म क्यों है खास?
फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी को पहली बार बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा। दोनों सितारों के बीच की बॉडी लैंग्वेज और टक्कर ही इस फिल्म की सबसे बड़ी आकर्षण है। इससे पहले फिल्म का टीज़र रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया था।
Also Read:https://hindinewslive.in/drishyam-3-vivad-ajay-devgn-jeethu-joseph-warning/


