Metro In Dino Box Office Collection: अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, अब तक ₹18 करोड़ से ज्यादा की कमाई और 11 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा।
Metro In Dino Box Office Collection: अनुराग बसु द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ (Metro In Dino) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धीमी शुरुआत के बाद अब ज़बरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। 4 जुलाई 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने तीसरे दिन न केवल खुद का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि इस साल रिलीज़ हुई 11 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।
‘Metro In Dino’ का तीन दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन: ₹4.05 करोड़
दूसरा दिन: ₹6.81 करोड़ (71% की ग्रोथ)
तीसरा दिन (10:15 AM तक): ₹7.25 करोड़
कुल कमाई (तीन दिन): ₹18.11 करोड़
View this post on Instagram
तीन दिनों में इन 11 फिल्मों को पछाड़ा
‘मेट्रो इन दिनों’ ने 2025 की कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को सिर्फ तीन दिनों में पार कर लिया है:
| फिल्म का नाम | लाइफटाइम कलेक्शन (₹ करोड़) |
|---|---|
| लवयापा | 6.85 |
| सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव | 5.32 |
| क्रेजी | 12.72 |
| बैडऐस रविकुमार | 8.38 |
| मेरे हसबैंड की बीवी | 10.35 |
| फतेह | 13.35 |
| चिड़िया | 0.08 |
| द भूतनी | 9.57 |
| केसरी वीर | 1.53 |
| कंपकंपी | 1.50 |
| फुले | 6.85 |
स्टारकास्ट और बजट की जानकारी
निर्देशक: अनुराग बसु
बजट: ₹85 करोड़
वर्ल्डवाइड कलेक्शन (2 दिन): ₹12.40 करोड़
मुख्य कलाकार: पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, सारा अली खान
For more news: Entertainment


