Tesla Robotaxi Controversy: टेस्ला की ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी ने लॉन्च के पहले दिन ट्रैफिक नियम तोड़े, अब NHTSA ने शुरू की जांच। जानें विवादों की पूरी खबर और भविष्य की योजना।
Tesla Robotaxi Controversy: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला द्वारा अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन में हाल ही में लॉन्च की गई ड्राइवरलेस रोबोटैक्सी सेवा अब विवादों में घिर चुकी है। लॉन्च के सिर्फ एक दिन बाद ही Tesla RoboTaxi पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा में चूक के आरोप लगे हैं। इसको लेकर अमेरिका की राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, सुरक्षा पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में Tesla Model Y रोबोटैक्सी को गलत लेन में जाते और डबल येलो लाइन क्रॉस करते हुए देखा गया, जो कि अमेरिका के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। एक अन्य वीडियो में, दो यात्री जब कार के स्क्रीन पर ‘Pull Over’ बटन दबाते हैं, तो कार सड़क के बीचों-बीच रुक जाती है, जिससे गंभीर सुरक्षा जोखिम की आशंका जताई जा रही है।
स्पीड लिमिट भी पार, पहले भी हो चुका है रिकॉल
Tesla की रोबोटैक्सी में स्पीड लिमिट से अधिक गति की घटनाएं भी सामने आई हैं। इससे पहले फरवरी 2023 में टेस्ला को 3.62 लाख गाड़ियों को रिकॉल करना पड़ा था, जिससे यह पहला मौका नहीं है जब कंपनी को अपने ऑटोमेटेड सिस्टम को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा हो।
क्या है Tesla Robotaxi?
Tesla की यह नई सेवा पूरी तरह ड्राइवरलेस टैक्सी सिस्टम पर आधारित है, जिसे कंपनी ने 10 साल के रिसर्च और डेवलपमेंट के बाद लॉन्च किया है। इस टैक्सी में एक छोटा केबिन दिया गया है और इसमें दो यात्रियों के बैठने की क्षमता है। इसे खास तौर पर शहरी परिवहन को बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
NHTSA की जांच से क्या निकलेगा?
अब NHTSA की ओर से Tesla Robotaxi की सुरक्षा, सॉफ्टवेयर सिस्टम और नियम अनुपालन की विस्तृत जांच की जाएगी। अगर नियम उल्लंघन साबित होता है तो कंपनी को फिर से अपने ऑटोमेशन सिस्टम में बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।
For more news: Technology


