Raid 2 OTT Release Date: अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘Raid 2’ अब 26 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानिए ओटीटी रिलीज डेट, स्ट्रीमिंग डिटेल्स और अजय देवगन के आने वाले प्रोजेक्ट्स की पूरी जानकारी।
Raid 2 OTT Release Date: अजय देवगन स्टारर ‘रेड 2’ ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 225.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। अब ये चर्चित फिल्म ओटीटी दर्शकों के लिए भी उपलब्ध होने जा रही है। फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।
कब और कहां देख सकते हैं ‘Raid 2’ ओटीटी पर?
फिल्म ‘Raid 2’ अब 26 जून 2025 से Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी। नेटफ्लिक्स ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, “आज से उल्टी गिनती शुरू! अमय पटनायक एक नए केस और उसी पुरानी आग के साथ वापस आ गए हैं। 26 जून से देखिए रेड 2, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
View this post on Instagram
‘Raid 2’ क्या है खास?
‘Raid 2’ 2018 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। इस बार भी अजय देवगन दमदार आईआरएस अफसर अमय पटनायक के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और वाणी कपूर ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म करप्शन, सिस्टम की सच्चाई और न्याय की लड़ाई को एक रियलिस्टिक टोन में पेश करती है, जो दर्शकों को लगातार बांधे रखती है।
अजय देवगन का वर्कफ्रंट भी है सुपर एक्शन से भरपूर
‘Raid 2’ के बाद अजय देवगन के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं:
‘सन ऑफ सरदार 2’ – रिलीज़: 25 जुलाई 2025
‘दे दे प्यार दे 2’ – रिलीज़: 14 नवंबर 2025
पाइपलाइन में फिल्में: ‘दृश्यम 3’, ‘गोलमाल 5’, ‘शैतान 2’, ‘धमाल 4’
For more news: Entertainment


