Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस के शो अनुपमा में आएगा नया मोड़, अनुपमा पर लगेगा चोरी का आरोप और वायरल होगी अश्लील वीडियो। जानिए अपकमिंग एपिसोड का पूरा ट्विस्ट।
Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो के आने वाले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है, जिसमें न सिर्फ उस पर चोरी का आरोप लगेगा बल्कि उसकी एक अश्लील वीडियो भी वायरल होगी।
आने वाले एपिसोड में क्या होगा? (Anupama Upcoming Episode)
पंडित मनोहर की जान बचाने में अनुपमा करेगी जान की बाजी
बीते एपिसोड में देखा गया कि अनुपमा ने पंडित मनोहर की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। तरुण की बेतुकी बातें सुन पंडित बेहोश हो जाते हैं और अनुपमा तुरंत मदद के लिए आगे आती है।
चोरी का लगेगा आरोप (Anupama Upcoming Episode)
अपकमिंग एपिसोड में, जब अनुपमा पंडित मनोहर की दवाइयां लेने उनके घर जाती है, तभी उनका बेटा तरुण लौट आता है और अनुपमा पर चोरी और साजिश का आरोप लगा देता है। वह कहता है कि, “मेरे पिता की तबीयत खराब होने की जिम्मेदार तुम हो और अब चोरी करने आई हो।” अनुपमा स्तब्ध रह जाती है लेकिन गुस्से में दवाइयां लेकर अस्पताल चली जाती है।
प्रेम और माही में होगा तकरार
मुंबई जाने को लेकर प्रेम और माही के बीच भी तनाव देखने को मिलेगा। राही को पंडित से डांस सीखने की सलाह देने पर दोनों में बहस हो जाती है।
पंडित मनोहर की तबीयत में सुधार
अनुपमा समय पर दवाइयां लेकर अस्पताल पहुंचती है। डॉक्टर उसे जानकारी देते हैं कि पंडित मनोहर की हालत अब स्थिर है और उन्हें अगली सुबह डिस्चार्ज किया जाएगा।
पुलिस की एंट्री और अश्लील वीडियो का खुलासा
अनुपमा जब घर लौटती है, तो वहां पुलिस पहुंच जाती है। इंस्पेक्टर कहता है कि तरुण ने अनुपमा के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। इसी बीच इंस्पेक्टर सबके सामने अनुपमा की एक अश्लील वीडियो दिखाता है और सवाल करता है – “अगर ये महिला इतनी सीधी है, तो ये वीडियो क्या है?” अनुपमा हैरान और रोती हुई नजर आती है, जबकि कॉलोनी के लोग उसका समर्थन करते हैं।
For more news: Entertainment


