Chitrangada Singh on Housefull 5: चित्रांगदा सिंह ने हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने का एक्सपीरियंस शेयर किया। जानें उन्होंने अक्षय के शरारती और मददगार नेचर के बारे में क्या कहा।
Chitrangada Singh on Housefull 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने हाल ही में फिल्म हाउसफुल 5 में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पहले जहां एक फॉर्मल वर्किंग रिलेशनशिप थी, अब वह एक गहरी दोस्ती में बदल गई है।
Akshay Kumar के साथ सेट पर कैसा रहा माहौल? चित्रांगदा ने बताई दिलचस्प बातें
चित्रांगदा सिंह ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कहा, “अक्षय सेट पर खुद को एंटरटेन करने के लिए शरारतें करते रहते हैं। उनकी एनर्जी आज भी वैसी ही है जैसी पहले थी। पहले हमारा रिलेशन काफी फॉर्मल था, लेकिन अब हम अच्छे दोस्त बन गए हैं।“
अक्षय कुमार का सपोर्टिव नेचर भी आया सामने
चित्रांगदा ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वो सेट पर न सिर्फ पेशेवर तरीके से, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी सभी की मदद करते हैं। “मैं किसी भी समय उन्हें कॉल कर सकती हूं अगर मुझे कोई सलाह चाहिए हो। शूटिंग के दौरान भी मैं उनसे पूछती रहती थी – क्या ये बहुत ज़्यादा हो गया? क्या मुझे कम एक्ट करना चाहिए? और वो हर बार मेरी मदद करते थे।“
पहली बार अक्षय के साथ 2011 में किया था काम
चित्रांगदा सिंह और अक्षय कुमार ने पहली बार साथ में 2011 की फिल्म देसी बॉयज में स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी थे, और इसे रोहित धवन ने डायरेक्ट किया था।
Housefull 5: रिलीज और फिल्म की खासियतें
फिल्म हाउसफुल 5 6 जून, 2025 को रिलीज हो चुकी है।
इसे डायरेक्ट किया है तरुण मनसुखानी ने।
फिल्म को प्रोड्यूस किया है साजिद नाडियाडवाला ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी Nadiadwala Grandson Entertainment के बैनर तले।
खास बात ये है कि फिल्म में दो क्लाइमेक्स हैं, जो ऑडियंस को चौंकाते हैं।
Housefull सीरीज की सफलता
Housefull 1 – 2010 (डायरेक्शन: साजिद खान)
Housefull 2 – 2012 (साजिद खान)
Housefull 3 – 2016 (साजिद-फरहाद)
Housefull 4 – 2019 (फरहाद सामजी)
Housefull 5 – 2025 (तरुण मनसुखानी)
यह कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी लगातार दर्शकों को हंसाने और एंटरटेन करने में सफल रही है।
For more news: Entertainment


