WhatsApp Channel Subscription Feature: Meta ने WhatsApp के लिए चैनल सब्सक्रिप्शन फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। अब पेड सब्सक्रिप्शन लेकर यूजर्स एक्सक्लूसिव अपडेट्स पा सकेंगे। जानिए पूरी जानकारी।
WhatsApp Channel Subscription Feature: WhatsApp अब केवल एक मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि एक कंटेंट प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। Meta ने एक बड़ा ऐलान करते हुए WhatsApp में पेड चैनल सब्सक्रिप्शन फीचर लॉन्च करने की योजना बनाई है। इस फीचर के तहत यूजर्स को एक्सक्लूसिव अपडेट्स पाने के लिए मासिक फीस चुकानी होगी।
क्या है WhatsApp चैनल सब्सक्रिप्शन फीचर?
अब WhatsApp यूजर्स सिर्फ किसी चैनल को फॉलो ही नहीं, बल्कि सब्सक्राइब भी कर सकेंगे। यानी कुछ चैनल्स पर अब कंटेंट सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए एक्सक्लूसिव होगा।
उदाहरण के लिए, किसी पॉपुलर न्यूज़, स्पोर्ट्स या एंटरटेनमेंट चैनल का खास अपडेट देखने के लिए यूजर्स को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।
फायदा किन्हें होगा?
यूजर्स को: अपने पसंदीदा चैनल्स से रियल-टाइम एक्सक्लूसिव अपडेट्स मिलेंगे।
चैनल क्रिएटर्स को: अपने कंटेंट को मॉनेटाइज करने और प्रमोट करने का शानदार मौका मिलेगा।
WhatsApp चैनल प्रमोशन टूल भी होगा लाइव
Meta अब WhatsApp चैनल एडमिन्स को एक प्रमोशन फीचर भी देगा, जिससे वे अपने चैनल को ज़्यादा से ज़्यादा ऑडियंस तक पहुंचा पाएंगे। इस टूल के जरिए एडमिन्स अपने चैनल को पेड प्रमोशन के जरिए वायरल कर सकेंगे। हालांकि, इस प्रमोशन की लागत के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
WhatsApp Status में आएंगे विज्ञापन
एक और बड़ा बदलाव WhatsApp Status फीचर में देखने को मिलेगा। अब जब आप किसी का स्टेटस देखेंगे, तो वहां इंटरस्ट-बेस्ड एड्स भी दिखाई दे सकते हैं। ये विज्ञापन आपके व्यवहार और पसंद के हिसाब से कस्टमाइज होंगे।
पर्सनल चैट पर नहीं होगा कोई असर
सबसे अहम बात – ये सभी फीचर्स सिर्फ “Updates” टैब तक सीमित रहेंगे। आपकी पर्सनल चैट्स (फैमिली, फ्रेंड्स, ग्रुप चैट्स) पूरी तरह विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से मुक्त रहेंगी।
For more news: Technology


