Tu Meri Main Tera movie Release Date: अनन्या पांडे की लेटेस्ट तस्वीरों ने लिप सर्जरी की अटकलें तेज कीं। फैंस बोले- ‘चेहरा बर्बाद कर लिया’। जानिए पूरा मामला और फिल्म अपडेट।
Tu Meri Main Tera movie Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपनी फिल्मों या स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर नहीं बल्कि उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीरों को लेकर। सोशल मीडिया पर इन फोटोज के वायरल होते ही नेटिज़न्स के बीच यह चर्चा छिड़ गई कि क्या एक्ट्रेस ने लिप फिलर सर्जरी करवाई है?
लेटेस्ट तस्वीरों ने खड़े किए सवाल
अनन्या पांडे ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पाउट बनाते हुए नजर आ रही हैं और अपने टैन लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इन तस्वीरों में वो कार में बैठी दिख रही हैं। लेकिन फैंस की नजरें उनके बदले हुए लिप्स पर टिक गईं, जिससे लिप सर्जरी की अटकलें तेज हो गईं।
View this post on Instagram
फैंस का मिला ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने कमेंट किया, “लिप फिलर… अब आप दिशा पटानी की तरह दिख रही हैं।”
एक अन्य ने लिखा, “फिलर्स??? बोटॉक्स??? क्यों?”
वहीं कुछ फैंस ने इसे अनावश्यक बदलाव बताया और कहा कि उनका नैचुरल लुक ज्यादा बेहतर था।


अनन्या की अगली फिल्म – ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’
अनन्या पांडे इन दिनों कार्तिक आर्यन के साथ अपकमिंग फिल्म “तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी” की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग क्रोएशिया के खूबसूरत कोस्टल लोकेशंस पर हो रही है।
इस रोमांटिक कॉमेडी का निर्देशन कर रहे हैं समीर विद्वांस, जबकि प्रोडक्शन करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा किया जा रहा है।
View this post on Instagram
फिल्म रिलीज और पोस्टर की खास बातें
फिल्म 13 फरवरी, 2026 (Valentine’s Week) को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
करण जौहर ने ऑफिशियल पोस्टर शेयर करते हुए लिखा – “साइन, सील और डिलीवरिंग हमारे रे की रूमी!”
पोस्टर में अनन्या और कार्तिक एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आते हैं, लेकिन होंठ पासपोर्ट से छिपे होते हैं, जो फिल्म के यूनिक प्लॉट की ओर इशारा करता है।
अनन्या और कार्तिक की केमिस्ट्री फिर चर्चा में
इस फिल्म के साथ 2019 की ‘पति पत्नी और वो’ के बाद ये जोड़ी दोबारा साथ आ रही है। पहले भी दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई अटकलें लग चुकी हैं, और अब नई फिल्म के चलते एक बार फिर फैंस इनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर उत्साहित हैं।
For more news: Entertainment


