Gmail Account Security Tips: Gmail Account को Hackers से सुरक्षित रखने के लिए Google ने पासवर्ड की जगह अब Passkey इस्तेमाल करने की सलाह दी है। जानिए Passkey क्या है और इसे कैसे एक्टिवेट करें।
Gmail Account Security Tips: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन और Gmail अकाउंट हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, स्कूल की क्लासेस, ऑफिस वर्क, फोटोग्राफी या सोशल मीडिया – हर छोटी-बड़ी ज़रूरत स्मार्टफोन से पूरी हो रही है। ऐसे में Gmail की सुरक्षा का महत्व और भी बढ़ जाता है।
Gmail Hack से कैसे बचें? Google की नई चेतावनी!
Google ने यूज़र्स को अलर्ट किया है कि सिर्फ पासवर्ड से Gmail अकाउंट को सुरक्षित रखना अब काफी नहीं है। हैकर्स अब पहले से कहीं ज़्यादा स्मार्ट हो गए हैं और पासवर्ड को क्रैक करना उनके लिए मुश्किल नहीं रहा। ऐसे में Google ने Passkey नाम की नई सुरक्षा तकनीक को अपनाने की सलाह दी है।
क्या है Passkey और यह कैसे काम करता है?
Passkey एक पासवर्ड-फ्री लॉगिन सिस्टम है, जिसमें यूज़र की पहचान फेस ID, फिंगरप्रिंट या डिवाइस पिन के ज़रिए होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बिना आपकी मौजूदगी के कोई भी आपके Gmail अकाउंट में लॉग इन नहीं कर सकता।
यह टेक्नोलॉजी फिशिंग-अटैक्स और पासवर्ड चोरी को रोकने में बेहद असरदार साबित हो रही है। यानी अब आपका Gmail अकाउंट और डेटा दोनों रहेंगे पूरी तरह से सुरक्षित।
कैसे बनाएं Gmail के लिए Passkey?
Passkey सेटअप करने के लिए आपके पास ये डिवाइसेज़ या OS होना जरूरी है:
-
Windows 10, macOS Ventura, या ChromeOS 109 और इससे ऊपर वाला वर्जन
-
Android 9 या iOS 16 और उससे ऊपर वाला स्मार्टफोन
Passkey बनाने के लिए आपको केवल अपनी Gmail Settings > Security > Passkeys में जाकर निर्देशों का पालन करना है।
Passkey से फायदे – क्यों यह है पासवर्ड से बेहतर?
-
पासवर्ड की जरूरत नहीं
-
फेस या फिंगरप्रिंट से इंस्टेंट लॉगिन
-
फिशिंग से 100% सुरक्षा
-
डिवाइस आधारित ऑथेंटिकेशन
-
डेटा ब्रीच का खतरा नहीं
For more news: Technology

