Vodafone Idea 5G Launch: Vodafone Idea ने बेंगलुरु में 5G सर्विस शुरू कर दी है। CEO अक्षय मूंद्रा ने बताया कि अब तक कोई ग्राहक शिकायत नहीं मिली है। जानिए क्या 5G Vi की किस्मत बदल पाएगा?
Vodafone Idea 5G Launch: लंबे समय से घाटे और यूज़र लॉस का सामना कर रही Vodafone Idea (Vi) ने अब धीरे-धीरे 5G सेवाओं की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में कंपनी ने बेंगलुरु में भी अपनी 5G सर्विस का आगाज़ किया है। इससे पहले कंपनी दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और पटना में 5G सेवाएं शुरू कर चुकी है।
5G से मिल रही है Vodafone Idea को नई ताकत
Vi के CEO अक्षय मूंद्रा ने एक पॉजिटिव अपडेट देते हुए बताया है कि 5G सेवाओं को लेकर अब तक कंपनी को कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उनके अनुसार, जहां भी 5G सेवाएं शुरू की गई हैं, वहां यूज़र्स का अनुभव बेहतरीन रहा है। उन्होंने कहा कि यूज़र्स न केवल तेज़ इंटरनेट स्पीड से संतुष्ट हैं, बल्कि वे तेजी से नई टेक्नोलॉजी को अपना भी रहे हैं।
लगातार घट रहे थे Vi के ग्राहक
TRAI के हर महीने आने वाले आंकड़े Vi की गिरती स्थिति को बयां करते रहे हैं। Reliance Jio और Airtel जैसी कंपनियों की तुलना में Vi का नेटवर्क कवरेज और स्पीड काफी पीछे नजर आ रही थी। हर महीने लाखों ग्राहक Vi को छोड़कर अन्य ऑपरेटर की ओर रुख कर रहे थे।
धीमी लेकिन स्थिर शुरुआत
हालांकि Vi की 5G रोलआउट स्पीड Jio और Airtel जितनी तेज़ नहीं है, लेकिन कंपनी गुणवत्ता और नेटवर्क एक्सपीरियंस पर फोकस कर रही है। Vi का कहना है कि जहां-जहां नेटवर्क एक्टिव हुआ है, वहां यूज़र्स का रिस्पॉन्स काफी उत्साहजनक रहा है।
क्या 5G से पलटेगा गेम?
भले ही 5G की लॉन्चिंग Vi के लिए एक नई उम्मीद बनकर आई हो, लेकिन यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी कि सिर्फ 5G कंपनी की किस्मत बदल देगा। हालांकि यह जरूर माना जा सकता है कि यदि यूज़र्स को बेहतर अनुभव मिलता रहा, तो आने वाले TRAI डेटा में यूज़र बेस में सुधार देखा जा सकता है।
TRAI के आंकड़ों में नजर Vi की वापसी?
अभी तक Vi के लिए 5G एक पॉजिटिव सिग्नल साबित हो रहा है। यदि कंपनी इस गति को बनाए रखती है और बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी 5G नेटवर्क विस्तार करती है, तो वह अपनी गिरती ब्रांड वैल्यू को दोबारा बाजार में स्थापित कर सकती है।
For more news: Technology

