Smart TV under ₹10000: ₹10,000 से कम कीमत में मिल रहे 32 इंच स्मार्ट टीवी, जो देते हैं बेहतरीन पिक्चर, दमदार साउंड और Netflix, Prime Video जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट। जानिए टॉप 5 विकल्प।
Smart TV under ₹10000: अगर आप बजट में बेहतरीन स्मार्ट टीवी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अब ₹10,000 से भी कम कीमत में 32 इंच के स्मार्ट टीवी उपलब्ध हैं, जो न सिर्फ बढ़िया पिक्चर क्वालिटी देते हैं, बल्कि दमदार साउंड और लोकप्रिय OTT ऐप्स का सपोर्ट भी करते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे स्मार्ट टीवी के बारे में, जो आपके घर के लिए परफेक्ट एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हो सकते हैं।
1. Blaupunkt 32 इंच स्मार्ट टीवी – ₹9,999
Blaupunkt स्मार्ट टीवी में 40 वॉट का पावरफुल साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें Netflix, Prime Video, Hotstar और Jio Cinema जैसे पॉपुलर OTT ऐप्स सपोर्ट के साथ बेहतर एंटरटेनमेंट का आनंद ले सकते हैं। डिस्काउंट के बाद इसे सिर्फ ₹9,999 में खरीदा जा सकता है।
2. Thomson 32 इंच स्मार्ट टीवी – ₹9,499
Thomson टीवी में 30 वॉट का साउंड आउटपुट और HD डिस्प्ले दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर 47% की भारी छूट के साथ यह टीवी ₹9,499 में उपलब्ध है। Netflix, Hotstar, Prime Video जैसे लोकप्रिय ऐप्स का सपोर्ट भी इसमें शामिल है।
3. Kodak 32 इंच स्मार्ट टीवी – ₹9,999
Kodak का यह स्मार्ट टीवी 30 वॉट के दमदार साउंड के साथ आता है। 60Hz का रिफ्रेश रेट बेहतर वीडियो अनुभव देता है। इसमें नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और अन्य OTT ऐप्स का सपोर्ट भी मौजूद है।
4. Acer LED टीवी 32 इंच – ₹8,499
Acer LED टीवी 24 वॉट साउंड आउटपुट के साथ आता है और स्मार्ट फीचर्स भी इसमें शामिल हैं। यह टीवी बजट फ्रेंडली होने के साथ-साथ आसान यूज़र इंटरफेस प्रदान करता है।
5. Infinix 32 इंच स्मार्ट टीवी – ₹8,499
Infinix स्मार्ट टीवी सबसे किफायती ऑप्शन है, जिसमें 16 वॉट साउंड आउटपुट है। यह Hotstar, Sony Liv, ZEE5, और Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है, जो इसे बजट में एक बढ़िया विकल्प बनाता है।
₹10,000 से कम कीमत में 32 इंच के ये स्मार्ट टीवी शानदार पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और लोकप्रिय OTT ऐप्स सपोर्ट के साथ आते हैं। यदि आप कम बजट में अच्छा स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो ये पांच विकल्प आपके लिए सही साबित हो सकते हैं।
अपने बजट और जरूरत के हिसाब से कोई भी टीवी चुनें, ये टीवी आपके घर में एंटरटेनमेंट का नया दौर लेकर आएंगे।
For more news: Technology


