Hariyali Teej 2025 की तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व जानें। यह व्रत विवाहिताओं के लिए विशेष होता है। जानें कब है हरियाली तीज 2025।
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है, जो अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखती हैं। वहीं अविवाहित लड़कियां मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना के साथ यह व्रत करती हैं।
हरियाली तीज 2025 कब है?
पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज 2025 में 27 जुलाई, रविवार को मनाई जाएगी।
-
तृतीया तिथि प्रारंभ: 26 जुलाई 2025, रात 10:41 बजे
-
तृतीया तिथि समाप्त: 27 जुलाई 2025, रात 10:41 बजे
-
पूजा मुहूर्त: उदया तिथि अनुसार, 27 जुलाई को हरियाली तीज व्रत रखा जाएगा।
हरियाली तीज व्रत एवं पूजा विधि (Hariyali Teej Puja Vidhi 2025)
-
व्रत से एक दिन पूर्व सात्विक भोजन करें और हाथों में मेहंदी लगाएं।
-
व्रत के दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। हल्के रंग जैसे हरा या पीला पहनना शुभ माना जाता है।
-
16 श्रृंगार करके पूजास्थल पर दीप जलाएं और व्रत का संकल्प लें।
-
भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी या धातु की प्रतिमा चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करें।
-
माता को सिंदूर, चूड़ी, बिंदी, मेहंदी जैसे सुहाग के वस्त्र अर्पित करें।
-
शिवजी को फूल, बेलपत्र, धूप, फल आदि समर्पित करें।
-
हरियाली तीज व्रत कथा सुनें और आरती करें।
-
अगले दिन प्रातः व्रत का पारण करें।
हरियाली तीज का धार्मिक महत्व (Hariyali Teej 2025 Significance)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनके तप से प्रसन्न होकर शिवजी ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। यह दिन श्रावण शुक्ल तृतीया था, जिसे हरियाली तीज के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सुहाग अटल रहता है और अविवाहित कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है।
For more news: Religion

