Honda ने लॉन्च की Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition बाइक, दमदार 1833cc इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ। जानिए कीमत, फीचर्स और बुकिंग डिटेल्स।
Honda Motorcycle and Scooter India (HMSI) ने भारत में अपनी सबसे प्रीमियम टूरिंग बाइक 2025 Honda Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल न केवल पावरफुल परफॉर्मेंस और लक्ज़री फीचर्स से लैस है, बल्कि खास गोल्ड बैजिंग और एक्सक्लूसिव डिजाइन के साथ आता है, जो इसे एक आइकॉनिक टू-व्हीलर बनाता है।
डिजाइन और एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग
होंडा गोल्ड विंग टूर का यह लिमिटेड एडिशन शानदार Bordeaux Red Metallic कलर में उपलब्ध है। इसमें “50th Anniversary” गोल्ड बैजिंग के साथ “Since 1975” टैगलाइन दी गई है, जो इस बाइक की ऐतिहासिक विरासत को सेलिब्रेट करती है। बाइक स्टार्ट करते ही एक कस्टम वेलकम स्क्रीन नजर आती है, जिससे इसका प्रीमियम फील और बढ़ जाता है।
प्रमुख फीचर्स और टेक्नोलॉजी
-
7-इंच फुल कलर TFT डिस्प्ले
-
Wireless Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट
-
Bluetooth कनेक्टिविटी
-
दो USB Type-C पोर्ट
-
TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
-
इलेक्ट्रिक विंडस्क्रीन और ऑल-LED लाइटिंग
-
अपग्रेडेड ऑडियो सिस्टम जो हाई स्पीड पर भी शानदार साउंड क्वालिटी देता है
इंजन और परफॉर्मेंस
बाइक में दिया गया है एक पावरफुल 1,833cc 6-सिलेंडर इंजन, जो 7-स्पीड DCT (Dual Clutch Transmission) के साथ आता है। यह इंजन स्मूद, रिफाइंड और लॉन्ग टूरिंग के लिए परफेक्ट है। साथ ही इसमें क्रूज़ कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट और हीटेड ग्रिप्स जैसी प्रीमियम राइडिंग सुविधाएं भी मिलती हैं।
कीमत और बुकिंग डिटेल्स
Honda GoTechnologyld Wing Tour 50th Anniversary Edition की एक्स-शोरूम कीमत ₹39.50 लाख रखी गई है। इसकी बुकिंग भारत के चुनिंदा BigWing Topline डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है। डिलीवरी जून 2025 से शुरू होगी।
किसके लिए है ये बाइक?
अगर आप एक ऐसे राइडर हैं जो लॉन्ग डिस्टेंस टूरिंग के शौकीन हैं और शानदार टेक्नोलॉजी के साथ लग्ज़री बाइक की तलाश में हैं, तो Honda Gold Wing Tour 50th Anniversary Edition आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
For more news: Technology

