WhatsApp Logout Feature: WhatsApp जल्द ही Logout फीचर लॉन्च करेगा, जिससे आप बिना चैट डिलीट किए ऐप से बाहर निकल सकेंगे। जानें इस फीचर के फायदे, काम करने का तरीका और लॉन्च डिटेल्स।
WhatsApp Logout Feature: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब आप बिना अकाउंट डिलीट किए ऐप से लॉगआउट कर सकेंगे। इस नए फीचर से आप आराम से ब्रेक ले सकते हैं, और आपका चैट डेटा, मीडिया और ग्रुप्स पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।
क्या है WhatsApp Logout फीचर?
अब तक वॉट्सऐप से दूरी बनाने के लिए या तो ऐप को अनइंस्टॉल करना पड़ता था या फिर अकाउंट डिलीट करना पड़ता था। लेकिन अब वॉट्सऐप में जल्द ही “Logout” का विकल्प आएगा, जिससे आप ऐप से बिना डेटा खोए बाहर निकल सकेंगे। ये फीचर Facebook या Gmail की तरह काम करेगा – लॉगआउट करें, ब्रेक लें, और जब चाहें दोबारा लॉगिन करें।
कैसे काम करेगा ये फीचर?
-
लॉगआउट करने के बाद आपके सारे मैसेज, मीडिया, ग्रुप्स वैसे के वैसे रहेंगे
-
दोबारा लॉगिन करने पर आपकी चैट वहीं से रीस्टोर हो जाएगी
-
आपको मिलेगा दो विकल्प:
-
डेटा सुरक्षित रखें
-
डेटा डिलीट करें और नई शुरुआत करें
-
एक फोन में दो WhatsApp अकाउंट? अब आसान
इस लॉगआउट फीचर से आप एक ही डिवाइस पर आसानी से दो अलग-अलग वॉट्सऐप अकाउंट हैंडल कर सकते हैं। जब एक अकाउंट से लॉगआउट करेंगे, तो दूसरे को बिना झंझट के लॉगिन कर सकेंगे।
छुट्टियों में शांति से ब्रेक लें
यदि आप छुट्टी के दौरान वॉट्सऐप नोटिफिकेशन से परेशान होते हैं, तो यह फीचर आपके लिए परफेक्ट है। अब आप ब्रेक लेकर अपने परिवार या दोस्तों के साथ फोकस कर सकेंगे, बिना चैट डिलीट किए।
WhatsApp में लगातार हो रहे बदलाव
हाल ही में वॉट्सऐप ने iPad के लिए डेडिकेटेड ऐप लॉन्च किया था। अब “Logout फीचर” लाकर कंपनी दिखा रही है कि वह यूजर्स को अधिक कस्टमाइजेशन और डिजिटल कंट्रोल देना चाहती है।
For more news: Technology

