Telegram x Grok Integration News: Telegram और Elon Musk की कंपनी xAI ने मिलाई हाथ। अब Telegram पर मिलेगा Grok AI चैटबॉट सपोर्ट, जानें फीचर्स, इंस्टॉलेशन डिटेल और लॉन्च टाइमलाइन।
Telegram x Grok Integration News: दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती मैसेजिंग ऐप Telegram और Elon Musk की AI कंपनी xAI के बीच बड़ी साझेदारी हुई है। इस डील के तहत, मशहूर AI चैटबॉट Grok को अब Telegram प्लेटफॉर्म पर भी इंटीग्रेट किया जाएगा।
इस ऐतिहासिक साझेदारी की जानकारी खुद Telegram के फाउंडर Pavel Durov ने दी है। इस साझेदारी से 1 अरब से ज्यादा टेलीग्राम यूजर्स को अब स्मार्ट AI सुविधाएं मिलने वाली हैं, जो प्लेटफॉर्म को एक “सुपर ऐप” के रूप में बदल देंगी।
Grok और Telegram डील की मुख्य बातें
-
Grok चैटबॉट को Telegram में डायरेक्ट इंटीग्रेट किया जाएगा।
-
Telegram को इस डील से 300 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिलेगी, जिसमें एक हिस्सा शेयर में भी शामिल है।
-
xAI द्वारा Grok के जरिए होने वाली कुल कमाई का 50% हिस्सा Telegram को मिलेगा।
Grok के साथ क्या-क्या मिलेगा नया? (AI Features on Telegram)
जून 2025 से यह अपडेट रोलआउट होना शुरू हो सकता है। यूजर्स को मिलने वाले संभावित स्मार्ट AI फीचर्स:
-
Smart Text Editing: भेजे गए मैसेज को रीफॉर्मेट करें – टोन बदलें या नई जानकारी जोड़ें।
-
Chat Summaries: लंबी बातचीत को कुछ पंक्तियों में संक्षेप में समझें।
-
Document Summarization: किसी भी डॉक्यूमेंट का आसान सारांश देखें।
-
Link Preview with AI Insights: लिंक ओपन करने से पहले उसका कंटेंट समझें।
-
Fact Check Tool: फॉरवर्डेड मैसेज और चैनल पोस्ट्स की सच्चाई जानें।
-
Custom Stickers & AI Avatars: अपने चेहरे या स्टाइल से मिलते-जुलते स्टिकर्स और प्रोफाइल फोटो बनाएं।
क्या ये फीचर्स सबके लिए होंगे फ्री?
Telegram ने अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि ये सभी फीचर्स सभी यूजर्स के लिए फ्री होंगे या केवल Telegram Premium मेंबर्स को मिलेंगे। आने वाले हफ्तों में इसकी ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
Grok Telegram में कहां मिलेगा?
-
Grok चैटबॉट को Telegram के Chat Tab में Pin किया जाएगा ताकि यूजर्स तुरंत एक्सेस कर सकें।
-
Telegram का Search Bar भी Grok AI से जुड़ा होगा, जिससे सवाल पूछना और जवाब पाना आसान होगा।
Telegram और Grok की साझेदारी का असर
Telegram और xAI की यह डील यह साबित करती है कि Telegram अब सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं रहेगा, बल्कि यह स्मार्ट AI फीचर्स के साथ एक AI-संचालित सुपर ऐप बनने की ओर बढ़ रहा है। Elon Musk और Pavel Durov की इस पार्टनरशिप से टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
For more news: Technology

