Rachel Gupta Controversy: Rachel Gupta ने Miss Grand International 2024 का ताज छोड़ा या छीना गया? जानें इस ब्यूटी पेजेंट विवाद की पूरी सच्चाई और दोनों पक्षों की कहानी।
Rachel Gupta Controversy: पंजाब की रचेल गुप्ता, जिन्होंने हाल ही में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित किया था, अब एक विवाद में फंस गई हैं। 20 वर्षीय मॉडल और एंटरप्रेन्योर रचेल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की कि वह खिताब छोड़ रही हैं, लेकिन आयोजकों का दावा है कि उन्हें पद से टर्मिनेट कर दिया गया है।
क्या रचेल गुप्ता ने खिताब छोड़ा या छीना गया?
जहां रचेल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वह टॉक्सिक वर्क एनवायरमेंट और अधूरे वादों की वजह से पद छोड़ रही हैं, वहीं Miss Grand International Organization ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि रचेल को उनके कर्तव्यों में असफल रहने और अनऑथराइज्ड प्रोजेक्ट्स में भाग लेने के कारण बर्खास्त किया गया है।
Rachel Gupta का बयान – “अब और बर्दाश्त नहीं”
रचेल गुप्ता ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ताज पहनाया जाना मेरे जीवन का सपना था, लेकिन उसके बाद वादे टूटे, अपमान झेलना पड़ा और ऐसा माहौल बना जो मेरे लिए जहरीला था। यह फैसला कठिन था, लेकिन मेरे लिए ज़रूरी था।” उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही एक वीडियो के जरिए वह सच्चाई को सामने लाएंगी।
Miss Grand International Organization का जवाब
आयोजकों ने रचेल की पोस्ट के तुरंत बाद एक बयान जारी कर कहा, “Rachel Gupta को Miss Grand International 2024 के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है। कृपया 30 दिनों के भीतर क्राउन वापस किया जाए।” ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार, रचेल ने ग्वाटेमाला ट्रिप में शामिल होने से मना कर दिया और अन्य अनधिकृत प्रोजेक्ट्स में व्यस्त रहीं, जिससे उनका अनुबंध उल्लंघन हुआ।
कौन हैं Rachel Gupta?
-
मूल रूप से जालंधर, पंजाब की रहने वाली
-
Miss Super Talent of the World 2022 की विजेता
-
मॉडलिंग के साथ-साथ एंटरप्रेन्योर भी
-
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर – इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन+ फॉलोअर्स
सच क्या है?
इस विवाद में दोनों पक्ष अपनी-अपनी बातें रख रहे हैं – एक तरफ रचेल गुप्ता अपनी पर्सनल स्ट्रगल्स और वर्क एनवायरमेंट को लेकर मुखर हैं, वहीं दूसरी ओर Miss Grand International Organization पेशेवर जिम्मेदारियों के उल्लंघन की बात कर रही है। अब सभी की निगाहें रचेल के उस वीडियो पर टिकी हैं जिसमें वह अपनी सच्चाई सामने लाने वाली हैं।
For more news: Entertainment



