Homebound Cannes 2025: कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय फिल्म ‘होमबाउंड’ को मिला 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन। जानिए कांस में हुए इमोशनल पल, फैशन लुक्स और फिल्म की सराहना के बारे में।
Homebound Gets 9-Minute Standing Ovation at Cannes 2025: कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में भारतीय सिनेमा को एक बड़ी सफलता मिली, जब होमबाउंड ने Un Certain Regard सेक्शन में अपना प्रीमियर किया और 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त किया। यह भारतीय फिल्म कांस में चर्चा का विषय बन गई है, और अब इसे सराहा जा रहा है।
‘होमबाउंड’ को कांस में मिला शानदार स्टैंडिंग ओवेशन
होमबाउंड को कांस फिल्म फेस्टिवल में मिले 9 मिनट के स्टैंडिंग ओवेशन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में करण जौहर को इमोशनल होते हुए देखा गया, और उन्हें आंसू पोंछते हुए दिखाया गया। करण जौहर ने फिल्म के निर्देशक नीरज घायवान को गले भी लगाया। फिल्म में जाह्नवी कपूर, ईशान खट्टर और विशाल जेठवा मुख्य भूमिका में हैं, और सभी सितारे कांस प्रीमियर में मौजूद थे। जाह्नवी कपूर के पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर भी इस खास मौके पर कांस में शामिल हुए।
धर्मा प्रोडक्शन ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, “9 मिनट की तारीफ और प्यार। कांस फिल्म फेस्टिवल में होमबाउंड को मिली सराहना।”
9 minutes of pure love & applause!🤌🏻
Team Homebound receiving all the appreciation at @Festival_Cannes! pic.twitter.com/QFlnw13810— Dharma Productions (@DharmaMovies) May 21, 2025
फिल्म की क्रेडिट और टीम
होमबाउंड की पटकथा नीरज घायवान और सुमित रॉय ने लिखी है, और फिल्म को प्रोड्यूस किया है करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने। फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर ऑस्कर विजेता निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी हैं, जो फिल्म के प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
जाह्नवी कपूर का कांस फैशन लुक
कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में, जाह्नवी कपूर ने न केवल अपनी फिल्म से सुर्खियां बटोरीं, बल्कि अपने शानदार फैशन से भी सभी का ध्यान खींचा। जाह्नवी ने पिंक कलर के आउटफिट में कांस में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज की, जिसमें सिर पर दुपट्टा, टाइट बन और पर्ल जूलरी के साथ लुक को पूरा किया। इसके अलावा, जाह्नवी का दूसरा लुक भी सामने आया, जिसमें वह ग्रीन बैकलेस गाउन में नजर आईं, जो फैंस के बीच बेहद पॉपुलर हुआ।
For more news: Entertainment

