APJ Abdul Kalam Biopic: धनुष निभाएंगे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार। कांस फिल्म फेस्टिवल 2025 में बायोपिक ‘कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ का पोस्टर लॉन्च हुआ। ओम राउत करेंगे निर्देशन। जानें पूरी डिटेल्स।”
APJ Abdul Kalam Biopic Latest News: भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पर बहुप्रतीक्षित बायोपिक का ऐलान हो गया है। फिल्म का नाम होगा “Kalam: The Missile Man of India” और इसमें मुख्य भूमिका निभाएंगे साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush)। यह बड़ी अनाउंसमेंट Cannes Film Festival 2025 में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर के साथ की गई।
धनुष बने एपीजे अब्दुल कलाम, Cannes में हुआ फिल्म का ऐलान
लंबे समय से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जिंदगी पर फिल्म बनाने की मांग उठ रही थी, और अब इस ऐतिहासिक बायोपिक का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म “कलाम: द मिसाइल मैन ऑफ इंडिया” के पोस्टर को कांस फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया, जिससे फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
Dhanush ने शेयर किया फिल्म पोस्टर, फैंस बोले – ‘नेशनल अवॉर्ड तय है’
धनुष ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे एक ऐसे प्रेरणादायक और महान नेता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सर की भूमिका निभाने का अवसर मिला।”
धनुष के इस पोस्ट पर फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। किसी ने लिखा, “नेशनल अवॉर्ड पक्का है,” तो किसी ने कहा, “थलाइवा, हम पर गर्व है।” हालांकि कुछ लोगों ने फिल्म के डायरेक्टर को लेकर नाखुशी जाहिर की।
ओम राउत करेंगे Kalam Biopic का निर्देशन
फिल्म का निर्देशन ओम राउत कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले प्रभास की फिल्म आदिपुरुष बनाई थी। हालांकि आदिपुरुष को मिली नकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते कुछ दर्शक ओम राउत के निर्देशन को लेकर संदेह में हैं। इसके बावजूद Kalam Biopic से लोगों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं।
For more news: Entertainment


