Gmail New Update: Google ने अपने वार्षिक टेक इवेंट Google I/O 2025 में कई नई घोषणाएं की हैं, जिसमें एक बड़ा अपडेट Gmail से जुड़ा हुआ है। अब Gmail और भी स्मार्ट हो गया है, क्योंकि कंपनी ने अपनी Gemini AI को Gmail में इंटीग्रेट कर दिया है। इस अपडेट के तहत Gmail का स्मार्ट रिप्लाई फीचर यूजर की बातचीत के तरीके को समझकर, उसी लहजे में जवाब देगा।
नया स्मार्ट रिप्लाई फीचर कैसा होगा?
Gmail का स्मार्ट रिप्लाई अब सिर्फ छोटे-छोटे जवाबों तक सीमित नहीं रहेगा। Gemini AI के साथ, यह फीचर ईमेल थ्रेड्स, यूजर के पिछले मेल्स और यहां तक कि Google Drive में मौजूद दस्तावेजों को स्कैन कर सकेगा। इससे यह जानने में मदद मिलेगी कि यूजर किस लहजे में जवाब देना पसंद करता है—औपचारिक (formal) या अनौपचारिक (casual)—और उसी हिसाब से जवाब तैयार करेगा।
कैसा बदलेगा अनुभव?
पहले जहां स्मार्ट रिप्लाई सिर्फ छोटे, सामान्य जवाब देता था, अब यह फीचर ज्यादा गहराई से सोचकर और यूजर के संवाद के अंदाज के अनुसार कस्टमाइज करेगा। उदाहरण के लिए, अगर आप अपने बॉस को मेल कर रहे हैं, तो यह फीचर औपचारिक रूप में जवाब देगा, वहीं अगर आप दोस्तों से बात कर रहे हैं तो यह हल्का और कैजुअल जवाब देगा।
Gemini AI का रोल
Gemini AI अब यूजर की बातचीत के संदर्भ को समझकर, जवाब तैयार करेगा। यह ईमेल थ्रेड्स में दिए गए संदेशों को पढ़ेगा, महत्वपूर्ण जानकारी इकट्ठा करेगा और यहां तक कि Google Drive से भी जानकारी लेगा, ताकि जवाब पूरी तरह से सटीक और यूजर के व्यक्तित्व के अनुरूप हो।
यह फीचर कब मिलेगा?
यह स्मार्ट रिप्लाई फीचर सबसे पहले अंग्रेजी भाषा में वेब, iOS और Android प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा। जुलाई 2025 में यह Google Labs में अल्फा वर्जन के तौर पर उपलब्ध होगा, और उम्मीद है कि इस साल की तीसरी तिमाही तक सभी यूजर्स के लिए इसे रोलआउट कर दिया जाएगा।
For more news: Technology

