Whatsapp New Feature: WhatsApp ने एंड्रॉयड यूजर्स को सीधे चैट मैसेजेस को ऐप में ही ट्रांसलेट करने का नवीनतम फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है।
Whatsapp New Feature: WhatsApp ने एंड्रॉयड यूजर्स को सीधे चैट मैसेजेस को ऐप में ही ट्रांसलेट करने का नवीनतम फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। यह सुविधा खास तौर पर अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करने वालों के लिए WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.25.12.25 में उपलब्ध है।
क्या विशेष है इस फीचर में?
जानकारी के अनुसार, इस फीचर का सबसे बड़ा लाभ यह है कि सभी ट्रांसलेशन आपके फोन पर ही लोकली होते हैं। यानी आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है क्योंकि आपकी चैट बाहर के सर्वर पर नहीं भेजी जाती। इसमें WhatsApp का ट्रांसलेशन इंजन है, जो बिना इंटरनेट के भी काम करता है।
विशेष चैट जानकारी (Chat Info) सेक्शन में, कुछ बीटा उपयोगकर्ताओं को यह दिखाई देने लगा है. यहाँ से वे अलग-अलग भाषा पैक डाउनलोड कर सकते हैं और हर चैट या ग्रुप के लिए अलग ट्रांसलेशन प्रेफरेंस सेट कर सकते हैं। यूज़र हिंदी, स्पेनिश, अरबी, रशियन और ब्राज़ीलियन पुर्तगाली जैसी भाषाओं में से चयन कर सकते हैं जब यह फीचर एक्टिवेट होता है। भाषा चुनने पर ऐप अपने आप पैक डाउनलोड करता है। यदि आप चाहें तो एक खास पैक भी लगाया जा सकता है जो खुद-ब-खुद कई भाषाओं को समझ सकता है।
ट्रांसलेट भी स्वचालित हो सकता है
यूज़र चाहें तो चैट में सभी मैसेजेस को ऑटोमैटिक रूप से ट्रांसलेट कर सकते हैं या सिर्फ एक मैसेज को टैप करके “Translate” विकल्प चुन सकते हैं। इस तरह आप इस फीचर को आवश्यकतानुसार उपयोग कर सकते हैं। WhatsApp ने यह भी बताया कि आप अपने मैसेज को Meta या किसी तीसरे पक्ष के साथ शेयर नहीं करेगा, चाहे ट्रांसलेशन सही हो या कुछ गड़बड़ हो।
For more news: Technology

