GAIL Share Price: Share Market में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयर खरीदते और बेचते हैं। अब एक्सपर्ट विवेक कारवा ने GAIL Share पर क्या कहा..।
GAIL Share Price: GAIL के शेयर मूल्यों में अभी 5% से अधिक की तेजी है। ये शेयर 183 रुपये से ऊपर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। GAIL शेयर मूल्य पिछले 52 हफ्ते में 246.35 रुपये का उच्चतम रहा है। पिछले 52 सप्ताह में 15.60 रुपये का गिरावट है। GAIL का वर्तमान मार्केट कैप 1,21,047,58 करोड़ रुपये है।
GAIL Share Price: 15 से 20 प्रतिशत अपसाइड दिख जाएगा
विशेषज्ञ विवेक ने ET Now Swadesh के खास शो में कहा, “जो गैस स्टॉक हैं और एनर्जी स्टॉक हैं, आप चाहे कोई भी आज पावर कंपनी ले लीजिए या फिर गैस स्टॉक ले लीजिए, आपको आज के दिन 7-8 पीई से लेकर 12-13 पीई मिल रहा है।” इसलिए, कंफर्ट लेवल स्पष्ट रूप से अधिक है। उन्होंने कहा कि इन शेयरों में आगे क्या होने वाला है, जो फोरसाइट और विजिबिलिटी है, वह भी इन शेयरों में अधिक है क्योंकि कंजप्शन अभी भी बरकरार रहने वाला है।
एक्सपर्ट विवेक ने कहा, “मुझे लगता है कि ये जितने भी स्टॉक्स हैं, महानगर गैस हो, पेट्रोनेट हो या GAIL हो, आपको इतने लो वैल्यूएशन मिल रहे हैं कि यहां से डाउन साइड आपका मिनिमम लग रहा है और अपसाइड हो सकता है कि आराम से 15 से 20 फीसदी मिल जाए, तो एक कंफर्ट लेवल्स पर हैं, आपको खरीदारी दिख जाएगी।”
GAIL शेयर मूल्य मार्केट अपडेट
GAIL के शेयर मूल्यों में अभी 5% से अधिक की तेजी है। ये शेयर 183 रुपये से ऊपर हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। GAIL शेयर मूल्य पिछले 52 हफ्ते में 246.35 रुपये का उच्चतम रहा है। पिछले 52 सप्ताह में 15.60 रुपये का गिरावट है। GAIL का वर्तमान मार्केट कैप 1,21,047,58 करोड़ रुपये है।
GAIL शेयर दरों का इतिहास
पिछले महीने GAIL शेयर में 12% की वृद्धि हुई है। पिछले तीन महीने में इसमें 6% की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, इस स्टॉक ने पिछले एक वर्ष में निवेशकों को 5% और दो वर्ष में 78% से अधिक का रिटर्न दिया है।


