SEBI ने हाल ही में जारी किए गए आदेश के तहत एओपी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सिर्फ लाइसेंस प्राप्त फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स या सिक्योरिटीज को खरीदेंगे और पैन डिटेल देंगे।
मार्केट रेगुलेटर SEBI ने मंगलवार को एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स (OPC) को अपने नाम से डीमैट अकाउंट खोलने की अनुमति दी. इससे OPC को म्यूचुअल फंड यूनिट्स, कॉर्पोरेट बॉन्ड्स और सरकारी सिक्योरिटीज रखने की अनुमति मिलेगी। डीमैट अकाउंट में इक्विटी शेयर नहीं रख सकेंगे। 2 जून से SEBI ने एओपी के निवेश को आसान बनाने के लिए एक नया नियम लागू किया जाएगा। एओपी, या एसोसिएशन ऑफ पर्संस, एक साझा लक्ष्य के लिए काम करने वाले लोगों का एक समूह है। यानी कि ये लोग मिलकर कोई बिजनेस चलाना चाहते हैं या किसी खास प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं।
अब व्यापार करना आसान होगा
SEBI ने एक सर्कुलर में कहा कि, संबंधित कानूनों की जांच करने और हितधारकों से बातचीत करने के बाद, एओपी को डीमैट खाता खोलने की अनुमति देने का निर्णय लिया गया है. इससे म्यूचुअल फंड, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटीज यूनिट्स को डीमैट खाता में रखा जा सकेगा। “इस डीमैट अकाउंट के इस्तेमाल की इजाजत इक्विटी शेयरों को सब्सक्राइब करने या इन्हें रखने के लिए नहीं दी जा रही”, इसमें आगे कहा गया।
“संबंधित सभी कानूनों की जांच करने और हितधारकों के साथ बात करने के बाद बिजनेस को आसानी से बढ़ने देने की सुनिश्चितता के लिए एओपी के नाम पर डीमैट खाता खोलने की इजाजत देने का फैसला लिया गया है ताकि डीमैट खाता में म्यूचुअल फंड, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटीज की यूनिट्स को रखा जा सके,” इसमें आगे कहा गया कि इस डीमैट खाते का उपयोग इक्विटी शेयरों को खरीदने या रखने के लिए अनुमति नहीं है।
विवादों में वे जिम्मेदार होंगे
एओपी को कॉन्स्टिट्यूशन के नियमों का पालन करना चाहिए। SEBI ने कहा कि एओपी और प्रिंसिपल ऑफिसर (जैसे सेक्रेटरी या ट्रेजरर) के पैन डिटेल की आवश्यकता होगी। किसी भी विवाद में प्रिंसिपल ऑफिसर का ही उत्तरदायित्व होगा। लेकिन एओपी के सभी सदस्य जिम्मेदार होंगे। सेबी ने इंडस्ट्री स्टैंडर्ड फोरम (ISF) के मेंबर्स एसोसिएशंस और स्टॉक एक्सचेंजों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइटों पर सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताओं (LODR) नियमों को सार्वजनिक करें।
For more news: Business

