Katas Raj Mahadev Temple:पाकिस्तान में भोलेनाथ के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। 2025 में महाशिवरात्रि पर कई हिंदू इस मंदिर के दर्शन करने के लिए भारत से पाकिस्तान रवाना हो चुके हैं।
Katas Raj Mahadev Temple: पाकिस्तान में स्थित कटासराज महादेव मंदिर भोलेनाथ के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। उत्तरी पाकिस्तान (North Pakistan) के नमक कोह पर्वत पर स्थित कटासर महादेव का एक महत्वपूर्ण मंदिर है। पाकिस्तान के चकवाल जिले (Chakwal District) से लगभग 40 किमी की दूरी पर काटासराज मंदिर है। एक पवित्र सरोवर के किनारे काटासरा मन्दिर बनाया गया है। यह प्राचीन भोलेनाथ मंदिर लगभग छठी से नवीं शताब्दी के बीच खटाना गुर्जर राजवंश ने बनाया था।
Katas Raj Mahadev Temple का महत्व
हिंदू धर्म में इस मंदिर का बहुत महत्व है। माता सती के आत्मदाह के बाद भगवान शिव की आंखों से दो आंसू की बूंदें टपकी।जिसमें से एक आंसू उस कटास पर गिरा, जहां वह अमृत बन गया आज भी यहां कटासराज के रूप में अमृत कुंड महान सरोवर है, जबकि अजमेर, राजस्थान में टपका दूसरा आंसू पुष्करराज तीर्थ है। इसी स्थान पर पंडवों ने वनवास भी बिताया था। यहीं पर यक्षों और पांडवों के बीच प्रश्नोत्तर भी हुए। पांडवों ने इस स्थान पर वर्ष में एक मंदिर भी बनाया था।
2025 में 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि का महापर्व है, और भारत से 100 से अधिक हिंदू तीर्थयात्री भोलेनाथ के मंदिर में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंच रहे हैं..
For more news: Religion

