यहां हम आपको Royal Enfield Bullet 350 खरीदने के लिए क्या करना चाहिए बताने जा रहे हैं। इसमें आपको हर महीने EMI भुगतान करना होगा।
भारत सहित पूरी दुनिया में लोगों की पसंदीदा बाइक है Royal Enfield Bullet 350। शानदार फीचर्स और बेहतरीन डिजाइन के चलते लोग बुलेट खरीदना पसंद करते हैं। बुलेट बाइक की कीमत 1.5 लाख रुपये से अधिक है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को एक बार भुगतान करके बाइक खरीदना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
यहां हम आपको Royal Enfield Bullet 350 खरीदने के लिए क्या करना चाहिए बताने जा रहे हैं। इससे आपकी जेब से एक बार में भारी रकम की जगह धीरे-धीरे कुछ रुपये कम होंगे और आप आसानी से हर महीने अपनी बाइक की EMI भर सकेंगे।
EMI पर Royal Enfield Bullet 350 खरीदने का क्या तरीका है?
Royal Enfield Bullet 350 के बेस मॉडल का दिल्ली में ऑन-रोड मूल्य लगभग दो लाख रुपये है। देश के अन्य शहरों में इस कीमत में कुछ अंतर हो सकता है। आपको इस बाइक को खरीदने के लिए बैंक से 1.90 लाख रुपये लोन लेना होगा।
बैंक से लोन प्राप्त करने का निर्णय आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। बैंक की पॉलिसी के अनुसार इस लोन पर ब्याज भी लगाया जाएगा। इस ब्याज दर के अनुरूप प्रत्येक महीने बैंक में एक निश्चित राशि EMI के रूप में जमा करना होगा।
EMI हर महीने कितने रुपये देनी होगी?
Royal Enfield Bullet 350 के मूल मॉडल को खरीदने के लिए आपको सिर्फ 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी। यदि आप बाइक का लोन दो साल के लिए लेते हैं और बैंक 10 प्रतिशत ब्याज लगाता है, तो आपको हर महीने 9,500 रुपये बैंक में जमा करने होंगे। तीन साल के लोन पर बुलेट 350 खरीदने पर आपको हर महीने 10 फीसदी की ब्याज पर 6,900 रुपये की EMI देनी होगी।
For more news: Technology

