उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन उत्सवपूर्वक मनाया गया, विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आँगनबाड़ी केंद्रों पर दिया कुमारी ने मिलेट्स चिक्की और पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार का पायलेट आधार पर शुभारम्भ किया
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जन्मदिन उत्सवपूर्वक मनाया गया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिन पर कई संस्थाओं और संगठनों ने कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। जयपुर, विद्याधर विधानसभा क्षेत्र और प्रदेश भर से हजारों लोगों ने दिया कुमारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें दीं।
भोजन वितरण और रक्तदान शिविर
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर और किशन बाग बस्ती में भोजन वितरण किया गया।
मोतीडूंगरी में गणेशजी और गोविन्दजी के दर्शन
अपने जन्मदिन पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मोतीडूंगरी गणेश जी और गोविन्द देवजी के दर्शन करके राज्य की सुख-समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की।
महात्माओं को श्रद्धांजलि
शहीद दिवस पर वे सचिवालय गए और राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
कुंभ यात्रा बस को को किया रवाना
उपमुख्यमंत्री ने बेनाड रोड़ से सर्वेश्वर मंदिर तक कुंभ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मिलेट्स चिक्की और पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार का आयोजन
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने जन्मदिन पर निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं (महिला एवं बाल विकास विभाग) की ओर से छह माह से छह वर्ष के बच्चों और गर्भवती और धात्री माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए मिलेट्स चिक्की और पीनट्स मिलेट्स चिक्की न्यूट्री बार की वितरण की शुरुआत की. विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के चिन्हित आंगनबाड़ियों में। जिसमें प्रत्येक लाभार्थी को सप्ताह में तीन बार (सोमवार, बुधवार और गुरूवार) 20 ग्राम मल्टी मिलेट न्यूट्रीबार कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फण्ड से स्व-वित्त पोषित पायलेट आधार पर मिलेगा। इसी तरह, प्रत्येक लाभार्थी को सप्ताह में तीन बार (मंगलवार, गुरूवार और शनिवार) 30 ग्राम मिल्की मिलेट बार दी जाएगी।
For more news: Rajasthan


