मंत्री मोहिन्दर भगत: कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में पंजाब सबसे आगे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कृषि बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए बागवानी मंत्री मोहिन्दर भगत के मार्गदर्शन अधीन पंजाब लगातार देश में अग्रणी है और कृषि बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए एआईएफ स्कीम के अधीन 20,000 से अधिक कृषि प्रोजैक्टों को मंज़ूरी दी जा रही है।
बागवानी मंत्री मोहिन्दर भगत ने कहा कि कृषि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए परियोजनाओं को मंजूरी देने में पंजाब देश का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बैंकों ने अब तक 7,670 करोड़ रुपये की 20,024 कृषि परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसकी तुलना में मध्य प्रदेश ने 11,135 परियोजनाओं, महाराष्ट्र ने 9,611, तमिलनाडु ने 7,323 और उत्तर प्रदेश ने 7,058 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में बागवानी विभाग कृषि विकास को बढ़ावा देने और राज्य में किसानों की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना को महत्वपूर्ण तरीके से लागू कर रहा है।
उन्होंने उल्लेख किया कि पंजाब का बागवानी विभाग एआईएफ योजना को लागू करने के लिए राज्य नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, विभाग ने 9056092906 एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए कोई भी इस नंबर पर संदेश भेज सकता है।
For more news: Punjab


