क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का कानूनी रूप से तलाक फ़ाइनल हो गया है. आज कोर्ट में सभी लीगल शर्तों को पूरा किया जाएगा।
युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की खबरें बहुत समय से चली आ रही थीं, लेकिन अंततः दोनों का तलाक पक्का हो गया है। जानकारी के मुताबिक, जाने-माने क्रिकेटर और स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का क़ानूनी रूप से तलाक फ़ाइनल हो गया है और इससे संबंधित तमाम फॉर्मेलिटीज आज कोर्ट में पूरी हो जाएंगी.
युजवेंद्र चार बजे तलाक के लिए कोर्ट पहुंचेंगे
युजवेंद्र और धनश्री को आज बांद्रा, मुम्बई में फैमिली कोर्ट में पेश होने का आदेश मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों आज शाम चार बजे न्यायालय में उपस्थित होंगे और दोनों को क़ानूनी रूप से अलग होने का क़ानूनी सर्टिफ़िकेट मिलेगा।
आपसी सहमति से तलाक का निर्णय
जानकारी के अनुसार, दोनों ने तलाक का निर्णय आपसी सहमति से लिया है। बांद्रा कोर्ट में मौजूद एक वकील ने संबंधित जानकारी एबीपी न्यूज़ को फ़ोन पर दी है.बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच अनबन और तलाक की अटकलें सोशल मीडिया पर चल रही थीं.
युजवेंद्र ने भगवान का जताया आभार
क्रिकेटर ने भगवान का आभार जताते हुए लिखा, “जितना मैं गिन सकता हूं उससे कहीं ज्यादा बार भगवान ने मेरी रक्षा की है. इसलिए मैं सिर्फ उस समय की कल्पना कर सकता हूँ जब मैं बचाया गया था, जिसके बारे में मैं जानता भी नहीं हूँ। हे भगवान, हमेशा वहाँ मौजूद रहने के लिए धन्यवाद देता हूँ, तब भी जब मैं इसके बारे में नहीं जानता था। “आमीन।”
धनश्री और चहल का प्यार
COVID-19 लॉकडाउन के दौरान धनश्री और चहल ने मुलाकात की। धनश्री से चहल ने सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो देखकर एक डांस क्लास में शामिल होने का अनुरोध किया। दोनों जल्द ही दोस्त बन गए और फिर प्यार में बदल गए। अगस्त 2020 में दोनों ने सगाई की और दिसंबर 2020 में शादी कर ली। इनकी चार साल की शादी अब खत्म हो गई है।
For more news: Entertainment

