PAK VS SA: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे ट्राई सीरीज खेला गया। पाकिस्तान ने मुकाबले में अपना सबसे बड़ा रन चेज करते हुए दक्षिण अफ्रीका को रौंदा।
PAK VS SA: पाकिस्तानी टीम चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने घर पर दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टाई सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज का तीसरा वनडे खेला। पाकिस्तान ने इस मुकाबले में वनडे में अपना सबसे बड़ा टोटल चेज करके फाइनल में पहुंचा। पाकिस्तान ने मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल की, रन चेज करते हुए 355 रन बनाए। पाकिस्तान का वनडे में यह सबसे बड़ा चेज था।
दक्षिण अफ्रीका ने कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया और 50 ओवर में 352/5 रन बनाए। टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 56 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर सबसे बड़ी पारी खेली। साथ ही ब्रीट्जके ने 83 रन और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 82 रन बनाए।
पाकिस्तान ने रन चेज में शानदार प्रदर्शन किया
पाकिस्तान ने रन चेज खेलते हुए 49 ओवर में 355/4 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम की शुरुआत काफी समान रही। टीम को 7वें ओवर में 57 रन पर बाबर आजम ने पहला झटका लगाया। बाबर ने 19 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 23 रन बनाए। 10वें ओवर में सऊद शकील ने टीम को दूसरा झटका लगाया। शकील ने 16 गेंदों में दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए। पाकिस्तान ने फिर 11वें ओवर में फखर जमान से तीसरा विकेट खो दिया। फखर ने 28 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 41 रन बनाए।
फखर के विकेट के बाद, प्रशंसकों को लगता था कि पाकिस्तान मुकाबला नहीं कर पाएगा। लेकिन कप्तान मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने चौथे विकेट के लिए 260 (229 गेंद) रनों की साझेदारी कर मैच जीता। 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर सलमान आगा ने इस साझेदारी को समाप्त किया। पाकिस्तान ने वनडे में चौथे विकेट के लिए इस तरह की सबसे बड़ी साझेदारी की है।
टीम की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए सलमान ने 103 गेंदों में 16 चौके और 2 छक्कों की मदद से 134 रन बनाए। टीम के कप्तान रिजवान ने 128 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 122 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे।
For more news: Sports

