MTV Roadies XX Winner: कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू ने जीती रोडीज डबल क्रॉस की ट्रॉफी, जीते ₹10 लाख कैश और हीरो बाइक। जानें फिनाले की पूरी डिटेल।
MTV Roadies XX Winner: एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस (Roadies XX) का सफर रोमांच, ड्रामा और जबरदस्त ट्विस्ट्स से भरा रहा, और अब शो को मिल चुका है अपना विनर। इस सीजन का खिताब कुशाल तंवर उर्फ ‘गुल्लू’ ने जीत लिया है, जो कि गैंग लीडर एल्विश यादव की टीम से थे। ग्रैंड फिनाले में गुल्लू ने हरताज सिंह को कड़े मुकाबले में हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू बने Roadies XX के विजेता
गुल्लू ने न केवल रोडीज XX की विनिंग ट्रॉफी जीती, बल्कि उन्होंने ₹10 लाख रुपये की इनामी राशि और एक Hero Xpulse बाइक भी अपने नाम की। ये सीजन खास इसलिए भी रहा क्योंकि एल्विश यादव का ये रोडीज पर बतौर गैंग लीडर पहला सीजन था, और उनके ही गैंग मेंबर ने ट्रॉफी जीती।
गुल्लू की इमोशनल जीत: “ये सिर्फ ट्रॉफी नहीं, मेरी दुआ थी”
अपनी जीत के बाद गुल्लू ने कहा, “MTV रोडीज डबल क्रॉस जीतना सिर्फ एक खिताब नहीं था, यह मेरी दुआ थी। मैंने ये सफर अकेले तय किया, बिना किसी सपोर्ट के। यह जीत हर उस इंसान के लिए है जिसे कभी कहा गया हो कि वह कुछ नहीं कर सकता। मैंने हार नहीं मानी और यही मेरी असली जीत है।”
एल्विश यादव और रणविजय सिंह ने दी बधाई
गैंग लीडर एल्विश यादव ने कहा, “गुल्लू ने सिर्फ टास्क ही नहीं जीते, उसने दिल भी जीते। मैं पहले दिन से जानता था कि उसमें जीतने की आग है।”
शो के होस्ट रणविजय सिंह ने कहा, “इस सीजन में हर इमोशन था – ड्रामा, धोखा और एक फिनाले जिसने हमें चौंका दिया। गुल्लू की कहानी ने एक बार फिर साबित किया कि रोडीज सिर्फ शो नहीं, एक ट्रांसफॉर्मेशनल प्लेटफॉर्म है।”
For more news: Entertainment

