आज LPG सिलेंडर के दाम स्थिर, नोएडा-गाजियाबाद में सबसे सस्ता और पटना-श्रीनगर में सबसे महंगा गैस सिलेंडर।
घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है कि 1 अप्रैल के बाद से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देशभर में 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। हालांकि, अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर जरूर देखने को मिल रहा है।
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, इस महीने गैस एजेंसियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव किया था, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। मार्च महीने में घरेलू सिलेंडर की कीमत में करीब ₹60 की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद अब कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
also read : Gold Silver Price Crash: सोना ₹650 और चांदी ₹1300 सस्ती, जानें आज के ताजा भाव और खरीदारी का सही समय
वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार में अस्थिरता का असर भी एलपीजी कीमतों पर पड़ता है। मध्य पूर्व में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हुई थी, जिसका असर भारत में भी देखने को मिला। हालांकि, सरकार का कहना है कि अब स्थिति सामान्य हो चुकी है और गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है।
| शहर | घरेलू सिलिंडर |
| लखनऊ | ₹950.5 |
| मेरठ | ₹910.50 |
| कानपुर | ₹928 |
| इलाहाबाद | ₹965.50 |
| वारणासी | ₹976.50 |
| पटना | ₹1002.5 |
| रांची | ₹970.5 |
| दरभंगा | ₹1010 |
| मुजफ्फरपुर | ₹928 |
| दिल्ली | ₹913 |
| नोएडा | ₹910.5 |
| गाजियाबाद | ₹910.50 |
| चंडीगढ़ | ₹922.50 |
| शिमला | ₹958.5 |
| श्रीनगर | ₹1029 |
| भोपाल | ₹918.5 |
| इंदौर | ₹941 |
| जयपुर | ₹916.5 |
| रायपुर | ₹984 |
| मुंबई | ₹912.5 |
| कोलकाता | ₹939 |
| भुवनेश्र्वर | ₹939 |
| अहमदाबाद | ₹920 |
Hardeep Singh Puri हाल ही में कतर दौरे पर गए हैं, जहां ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अहम बातचीत हुई है। कतर भारत को लगभग 20 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई करता है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में भारत को प्राथमिकता दी जा सकती है, जिससे सप्लाई और बेहतर हो सकती है।
भारत अपनी एलपीजी की लगभग दो-तिहाई जरूरत आयात के जरिए पूरी करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और गैस की कीमतों में स्थिरता बनी रहती है, तो आने वाले समय में एलपीजी सिलेंडर के दाम में राहत मिल सकती है। फिलहाल उपभोक्ताओं के लिए यह राहत की बात है कि कीमतों में कोई नई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

