Heatstroke Prevention: गर्मियों में ‘लू’ का खतरा बढ़ जाता है। लू से बचने के लिए दिन में 3-4 लीटर से अधिक पानी पीना चाहिए. इससे बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी और कमजोरी हो सकती हैं।
Heatstroke Prevention: गर्मी के मौसम में अक्सर ‘लू’ का खतरा बढ़ जाता है। लू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, थकान और बेहोश होना शामिल हैं। हम लू से बच सकते हैं कुछ सावधानी बरतकर और खानपान को सुधारकर। लू से बचने के लिए क्या करें, क्या खाएं और क्या पिएं?
लू से बचने का क्या उपाय है?
लू से बचने के लिए सबसे पहले दोपहर को घर से बाहर निकलने की कोशिश न करें। यदि बाहर जाना आवश्यक है, तो सुबह जल्दी या शाम को काम करना सुनिश्चित करें। बाहर जाते समय हल्के रंग के कपड़े पहनें और सूती कपड़े पहनें। साथ ही सिर और चेहरा धूप से बचाने के लिए टोपी, छाता या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। अगर बाहर जाना जरूरी है, तो बीच-बीच में छायादार जगह पर आराम करें और ठंडा पानी पिएं। वहीं, कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। अगर आपको गर्मियों में चक्कर, सिरदर्द या उल्टी होती है, तो बहुत सारा पानी पीकर डॉक्टर से संपर्क करें।
ये फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं
गर्मियों में खाना खाने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। पालक, खीरा, ककड़ी, टमाटर और अन्य हरी सब्जियां पानी और पोषक तत्वों से भरपूर हैं। सलाद के साथ इन्हें खाएं। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए तरबूज, खरबूजा, संतरा और अनानास का सेवन करें। दही, लस्सी और छाछ पेट को ठंडा रखते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं। इसलिए इसे अपने खाने में शामिल करें। नारियल पानी पीना भी अच्छा हो सकता है।
गर्मी में अधिक तेल और मसाले का इस्तेमाल करके बनाया गया खाना नहीं खाना चाहिए। हाइड्रेशन को कम करने के लिए जंक फूड और ज्यादा नमक वाले स्नैक्स से बचें। चाय और कॉफी शरीर से अधिक पानी निकालते हैं, इसलिए इनका सेवन कम करें। संभव हो तो मांस-मछ्ली नहीं खाना चाहिए।
हर दिन 3 से 4 लीटर पानी पिएं।
लू से बचने के लिए हाइड्रेशन बहुत महत्वपूर्ण है। दिन में तीन से चार लीटर पानी पिएं। पानी को ठंडा करने के लिए मटके का उपयोग करें। पानी में नींबू, नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर को आवश्यक इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं। पेट को ठंडा रखने के लिए पुदीना और जीरा से बनाई गई छाछ गर्मी से राहत देती है। सत्तू का शरबत शरीर को तुरंत ऊर्जा और ठंडक देता है। बेल का शरबत पाचन को सुधारता है और आपको लू से बचाता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और शराब से बचें क्योंकि ये डिहाइड्रेशन को बढ़ाते हैं।
For more news: Health

