Health Tips: बदलते मौसम से कई बीमारियां भी आती हैं। ऐसे में आप अपने खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव करके खुद को हेल्दी रख सकते हैं। इस समय फ्रिज का पानी नहीं पीना चाहिए, बल्कि गुनगुना पानी पीना चाहिए।
Health Tips: गर्मी आ रही है, सर्दी समाप्त हो चुकी है। होली से पहले दिन गर्मी और रात ठंडक होती है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादातर लोग इस बदलते मौसम में लापरवाही करते हैं। जिससे सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और गले में खराश बढ़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहना चाहिए। इस बदलते मौसम में चुस्त-दुरुस्त और हेल्दी रहना चाहते हैं तो आप कुछ घरेलू तरीकों का उपयोग कर सकते हैं। इस मौसम में बीमार होने से कैसे बचें?
बदलते मौसम में बीमार होने से बचने के लिए क्या करें
1. खानपान का ध्यान रखें
शरीर में मौसम बदलाव से गर्मी बढ़ती है। आज भी वातावरण में नमी है। ऐसे में स्वस्थ रहने की जरूरत है। खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को क्योंकि इस मौसम में उनकी सेहत सबसे अधिक प्रभावित होती है। डॉक्टरों से सलाह लें अगर आपको गले में खराश, बुखार या अन्य शारीरिक समस्याएं हैं। इसके अलावा, बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ खाना खाएं। हर्बल चाय को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। तुलसी और अदरक से बना हर्बल टी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।
2. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
बदलते मौसम में फिट रहने के लिए हर दिन सात से आठ गिलास पानी पिएं। दिन में कई घंटे तक पानी नहीं पीते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर को इससे बचाने और टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए बहुत सारा पानी पिएं। पानी पाचन में मदद करता है और शरीर की गर्मी को नियंत्रित करता है।
3. योग अभ्यास करें
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि मौसम बदलने से कई बीमारियां भी आती हैं। इस दौरान स्वस्थ रहने के लिए योग नियमित रूप से करना चाहिए। मेडिटेशन हर दिन करना चाहिए। इससे खांसी और लंग्स इंपेक्शन नहीं होते। साथ ही, शरीर में कोई समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उनके बताए भोजन और दवा का पालन करें।
For more news: Health

