Health Tips: तापमान बदलने पर इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। जिसकी वजह से अधिकांश लोग गले में खराश, खांसी और जकड़न से पीड़ित होते हैं। गले में खराश होने से बोलना या खाना मुश्किल होता है।
Health Tips: मार्च शुरू हो गया है। दिन में गर्मी होती है, और रात में ठंडक होती है। सही तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। तापमान बदलने से लोग बीमार होने लगे हैं। कमजोर इम्यूनिटी से वायरल फीवर, खांसी-सर्दी, जुकाम और गला खराब जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। बदन दर्द, नाक बंद और सिरदर्द भी परेशान करती हैं. गले में खराश होने से बोलने और खाने-पीने में भी परेशानी होती है।
खराश गले में दर्द और सूजन पैदा करता है। गले में खराश को दूर करने के लिए दवा और सीरप ले लेकिन आराम नहीं मिलता। यही कारण है कि कुछ घरेलू उपाय उपयोगी हो सकते हैं। यहां बदलते मौसम में गले की जकड़न को दूर करने के सात घरेलू उपाय पढ़ें..।
1. गर्म पानी पिएं
गले की समस्या को दूर करने का एक आसान और प्रभावी उपाय है गर्म पानी पीना। गले की मांसपेशियों को आराम मिलता है और खराश कम होती है। गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से गले की समस्या दूर हो सकती है।
2. गले की सिंकाई करें
गले की समस्या को दूर करने का एक प्रभावी उपाय गले की सिंकाई है। गर्म पानी में एक तौलिया भिगोकर उसे अपनी गर्दन पर रखें। गले की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और दर्द कम होगा।
3. शहद का सेवन करें
शहद एक प्राकृतिक उपचार है जो गले की बीमारी को दूर करता है। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से गले की खराश कम होती है। गर्म पानी में शहद मिलाकर पी सकते हैं या सीधे गले पर लगा सकते हैं।
4. अदरक का सेवन करें
गले की समस्याओं को दूर करने में अदरक भी एक प्रभावी औषधि है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से गले की खराश कम होती है। गर्म पानी में अदरक मिलाकर पी सकते हैं या चाय बनाकर पी सकते हैं।
5. नमकयुक्त पानी से गरारे करें
नमक को पानी से गरारे करने का सबसे आसान तरीका है। इससे गले की बीमारी जल्दी दूर हो सकती है। पानी में हल्की हल्दी मिलाकर नमक और भी अच्छा हो सकता है। इससे गले की मांसपेशियां आराम करती हैं और खराश कम होती है।
6. मुलेठी खाएं
मुलेठी एंटीऑक्सीडेंट-एंटीबायोटिक है। यह छाती में जमे कफ और गले की खराश को दूर कर सकता है। मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में लेकर चूसने या गर्म पानी में पाउडर और शहर मिलाकर पीने से गले की खराश में राहत मिलती है।
7. हर्बल टी
गले की खराश को दूर करने के लिए हर्बल टी भी अच्छा है। एक कप गर्म पानी में चार से पांच तुलसी के पत्ते, एक टुकड़ा दालचीनी और एक टुकड़ा अदरक डालें. फिर छानकर घूंट-घूंट पिएं। इससे गले का दर्द और सूजन कम हो सकती है।

