Preity Zinta Case: प्रीति जिंटा को बॉम्बे हाईकोर्ट से गूगल, मेटा समेत कई कंपनियों के खिलाफ सिविल केस दायर करने की अनुमति मिली। मामला AI डीपफेक और डिजिटल कंटेंट से जुड़ा है।
Preity Zinta Case: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि एक कानूनी मामले को लेकर चर्चा में हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रीति जिंटा को गूगल LLC, मेटा प्लेटफॉर्म्स और अन्य कंपनियों के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करने की अनुमति दे दी है।
यह मामला अभिनेत्री के व्यक्तित्व अधिकार (Personality Rights), कॉपीराइट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किए गए डीपफेक कंटेंट से जुड़ा हुआ है। प्रीति जिंटा ने आरोप लगाया है कि उनकी तस्वीरों, वीडियो और डिजिटल पहचान का गलत इस्तेमाल कर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।
also read: Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की फिल्म का दमदार टीजर रिलीज, फै…
प्रीति जिंटा ने हाईकोर्ट से मांगी थी अनुमति
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रीति जिंटा ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर गूगल LLC, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और कुछ वेबसाइट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की अनुमति मांगी थी।
मामले में शामिल कई पक्ष मुंबई से बाहर हैं और कथित डिजिटल गतिविधियां अलग-अलग स्थानों से की गई हैं। इसी वजह से अभिनेत्री ने हाईकोर्ट से इस मामले की सुनवाई की अनुमति मांगी थी। अब न्यायमूर्ति अभय आहूजा ने उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट में सिविल सूट दाखिल करने की मंजूरी दे दी है।
View this post on Instagram
AI डीपफेक और डिजिटल कंटेंट के खिलाफ उठाया कदम
प्रीति जिंटा का यह मामला डिजिटल दौर में बढ़ते डीपफेक कंटेंट और ऑनलाइन पहचान के दुरुपयोग से जुड़ा है। अभिनेत्री का कहना है कि एआई से तैयार किए गए फर्जी वीडियो, बदली हुई तस्वीरों और अन्य डिजिटल सामग्री के जरिए उनकी पर्सनैलिटी और प्रतिष्ठा को प्रभावित करने का प्रयास किया गया।
कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद अब प्रीति जिंटा उन लोगों और संस्थाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा सकती हैं, जिन्हें वह इस तरह के कंटेंट के लिए जिम्मेदार मानती हैं।
‘बंटवारा 1947’ को लेकर भी चर्चा में हैं प्रीति जिंटा
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर भी चर्चा में हैं। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं।
फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिक्का कपूर जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

