मुंबई बनाम हैदराबाद मैच में हार्दिक पंड्या ने शार्दुल ठाकुर को इम्पैक्ट प्लेयर बनाकर भी न गेंदबाजी कराई न बल्लेबाजी, फैसले पर सवाल।
इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2026 में मुंबई इंडियंस और Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मैच में Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya के एक फैसले ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने Shardul Thakur को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान पर उतारा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उनसे न तो बल्लेबाजी कराई गई और न ही गेंदबाजी का मौका दिया गया।
आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू होने के बाद यह पहली बार देखा गया है कि किसी खिलाड़ी को इस भूमिका में शामिल करने के बावजूद उसे खेल में सक्रिय योगदान का मौका ही नहीं दिया गया। आमतौर पर टीमें इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल रणनीतिक रूप से करती हैं, ताकि मैच की दिशा बदली जा सके, लेकिन इस मुकाबले में शार्दुल ठाकुर केवल “नाम के इम्पैक्ट प्लेयर” बनकर रह गए।
अगर शार्दुल ठाकुर के मौजूदा प्रदर्शन पर नजर डालें तो यह फैसला और भी हैरान करता है। उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए गेंदबाजी में अच्छा योगदान दिया है और 7 मैचों में 6 विकेट लेकर टीम के प्रमुख विकेट लेने वालों में शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके आंकड़े टीम के स्टार गेंदबाज Jasprit Bumrah और खुद कप्तान हार्दिक पंड्या से भी बेहतर नजर आते हैं।
also read : जन्मदिन स्पेशल: लाइन में खड़े होने से बचने के लिए रोहित शर्मा ने छोड़ दी थी बैटिंग, फिर ऐसे बने ‘हिटमैन’
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में जहां अन्य गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई, वहीं यह सवाल उठना लाजमी है कि ऐसे हालात में शार्दुल ठाकुर को गेंदबाजी का मौका क्यों नहीं दिया गया। हार्दिक पंड्या ने खुद इस मैच में 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए, जबकि अन्य गेंदबाज भी महंगे साबित हुए। इसके बावजूद शार्दुल को आजमाने का विकल्प नहीं अपनाया गया।
क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस के बीच अब इस फैसले को लेकर बहस तेज हो गई है। कई लोगों का मानना है कि यह रणनीतिक गलती थी, जबकि कुछ इसे टीम मैनेजमेंट की प्लानिंग का हिस्सा बता रहे हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम का उद्देश्य मैच में अतिरिक्त रणनीतिक विकल्प देना है, लेकिन इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या इस नियम का सही तरीके से उपयोग किया जा रहा है। शार्दुल ठाकुर जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी को बिना इस्तेमाल किए छोड़ देना टीम के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मैचों में Hardik Pandya अपनी रणनीति में बदलाव करते हैं या नहीं, और क्या शार्दुल ठको आगे बेहतर मौके मिलते हैं। फिलहाल, यह मामला आईपीएल 2026 के सबसे चर्चित फैसलों में से एक बन गया है।

