‘भूत बंगला’ की सक्सेस के बीच अस्पताल पहुंचे अक्षय कुमार, आंखों की सर्जरी के बाद लिया बड़ा फैसला

Akshay Kumar की अचानक अस्पताल में भर्ती होने की खबर से फैंस के बीच चिंता बढ़ गई।

एक्टर ने आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या के कारण विजन करेक्शन सर्जरी करवाई।

डॉक्टरों की सलाह पर 6 मई को उनकी आंखों की सर्जरी की गई।

सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय तक आराम और स्क्रीन से दूरी बनाने की सलाह दी है।

लगातार शूटिंग और व्यस्त शेड्यूल के बीच अक्षय कुमार ने हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए छोटा ब्रेक लेने का फैसला किया।

हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म Bhooth Bangla बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।

अक्षय कुमार केरल में Anees Bazmee की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जो अब पूरी हो चुकी है।

अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, अनुशासन और लगातार काम करने की आदत के लिए इंडस्ट्री में खास पहचान रखते हैं।

हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

आने वाले समय में अक्षय कुमार कई बड़े और अलग-अलग जॉनर के प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।