नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए ‘वन पीस सीजन 2’ के सभी 8 एपिसोड को फैंस से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, सोशल मीडिया पर यूजर्स लाइव-एक्शन सीरीज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
लोकप्रिय एनीमे सीरीज ‘वन पीस’ के लाइव-एक्शन रूपांतरण का दूसरा सीजन आखिरकार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है। ‘वन पीस सीजन 2’ को दुनियाभर के दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
भारत में यह सीरीज 10 मार्च को दोपहर 12:31 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। खास बात यह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म ने सीजन के सभी 8 एपिसोड एक साथ जारी किए, जिससे दर्शक चाहें तो पूरी कहानी को एक ही बार में बिंज-वॉच कर सकते हैं।
रिलीज के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपने रिएक्शन साझा किए। कई यूजर्स का कहना है कि सीजन 2 पहले सीजन से भी ज्यादा बेहतर और रोमांचक है। एक यूजर ने लिखा कि शो की टीम ने इस बार शानदार काम किया है और लाइव-एक्शन वर्जन को पहले से ज्यादा मनोरंजक बना दिया है।
एक अन्य दर्शक ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि “वन पीस लाइव-एक्शन सीजन 2 देख रहा हूं और स्मोकर का किरदार बेहद कूल और आकर्षक लग रहा है।” वहीं कुछ फैंस ने सीजन के सेटअप और कहानी को भी काफी दमदार बताया।
इस सीजन की कहानी में स्ट्रॉ हैट क्रू नए रोमांचक सफर पर निकलते हैं। सीजन के एपिसोड के नाम The Beginning of the End, Good Whale Hunting, Whisky Business, Big Trouble in Little Garden, Nami Deerest, Reindeer Shames, Wax On, Wax Off और Deer and Loathing in Drum Kingdom हैं।
also read : आदर्श गौरव ने शुरू की डॉक्यू-सीरीज ‘द ट्राइबल वॉइस’ की शूटिंग, नॉर्थईस्ट भारत की जनजातीय संस्कृति को दिखाएगी नई सीरीज
सीजन 2 में कई नए किरदार भी शामिल किए गए हैं:
-
Charithra Chandran मिस वेडनसडे के रोल में
-
Joe Manganiello मिस्टर 0 के रूप में
-
David Dastmalchian मिस्टर 3 के किरदार में
इसके अलावा फैंस के पसंदीदा किरदार टोनी टोनी चॉपर को भी इस सीजन में पेश किया गया है, जिसे Mikaela Hoover ने आवाज दी है। चॉपर की एंट्री ड्रम आइलैंड स्टोरीलाइन में होती है, जो इस सीजन के फिनाले का अहम हिस्सा है।
नेटफ्लिक्स की यह सीरीज लोकप्रिय एनीमे ‘वन पीस’ पर आधारित है, जिसे दुनिया की सबसे सफल और लंबे समय तक चलने वाली एनीमे फ्रेंचाइजी में गिना जाता है।
सीजन 2 के रिलीज होते ही दर्शकों का उत्साह देखकर साफ है कि ‘वन पीस’ का लाइव-एक्शन वर्जन भी एनीमे की तरह ही दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है।

