अनिल कपूर स्टारर फिल्म ‘सुबेदार’ का टीज़र रिलीज हो गया है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 5 मार्च से Prime Video पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में स्ट्रीम होगी। फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है।
Prime Video ने अपनी आगामी Prime Original एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सुबेदार’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। सुपरस्टार अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म 5 मार्च से Prime Video पर दुनियाभर में स्ट्रीम की जाएगी। हाल ही में फिल्म का टीज़र भी रिलीज किया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।
‘सुबेदार’ का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है, जो इससे पहले तुम्हारी सुलु, जलसा और दलदल जैसी सराही गई फिल्मों और सीरीज के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी ने मिलकर किया है। यह फिल्म Opening Image Films के बैनर तले, Anil Kapoor Film & Communication Network (AKFCN) के सहयोग से बनी है।
फिल्म एक ग्रिटी और इमोशनल एक्शन-ड्रामा है, जिसे सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखा है। इसमें अनिल कपूर और राधिका मदान लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘सुबेदार’ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में Prime Video पर एक्सक्लूसिव तौर पर रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी सुबेदार अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक रिटायर्ड फौजी है और बदलती हुई दुनिया में अपनी जगह और शांति तलाशने की कोशिश कर रहा है। जिन मूल्यों पर उसने अपनी जिंदगी गुजारी, वही अब चुनौती बनते नजर आते हैं। कहानी में वह अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए अपने टूटते हुए पारिवारिक रिश्तों को भी संभालने की कोशिश करता है।
also read :सलमान खान के करीबी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा ईमेल, मुंबई पुलिस अलर्ट
फिल्म को लेकर Prime Video इंडिया के डायरेक्टर और हेड ऑफ ओरिजिनल्स निखिल माधोक ने कहा कि ‘सुबेदार’ एक तरफ हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, तो दूसरी तरफ एक भावुक पिता-बेटी की कहानी भी है। उन्होंने अनिल कपूर के प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि दर्शक शुरू से ही उनके किरदार के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे।
वहीं, निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि यह फिल्म एक ऐसे किरदार की कहानी है, जो सेवा, अनुशासन और बलिदान से गढ़ा गया है। उन्होंने इसे भावनात्मक रूप से मजबूत और सिनेमाई स्तर पर भव्य अनुभव बताया।
दिलचस्प बात यह है कि फिल्म भारत के दिल कहे जाने वाले हार्टलैंड क्षेत्र में सेट की गई है और यह समाज में फैलती गिरावट के बीच सम्मान और मूल्यों की एक गहरी और तीव्र कहानी पेश करती है। अनिल कपूर इस फिल्म में अपने करियर के सबसे प्रभावशाली और दमदार किरदारों में से एक में नजर आने वाले हैं।
अब दर्शकों को इंतजार है 5 मार्च का, जब ‘सुबेदार’ Prime Video पर स्ट्रीम होकर एक नया एक्शन और इमोशनल अनुभव लेकर आएगी।


