चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए DAYALU-1 योजना के अंतर्गत प्रदेश के 5,794 लाभार्थियों को ₹217 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस योजना के माध्यम से अब तक कुल 49,998 लाभार्थियों को ₹1,881 करोड़ से अधिक की राशि दी जा चुकी है। यह सहायता विशेष रूप से बीपीएल (BPL) परिवारों को घर के किसी सदस्य की असामयिक मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में प्रदान की जाती है, ताकि कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल मिल सके।
हरियाणा सरकार ने स्पष्ट किया कि वह प्रदेश के नागरिकों के प्रति निरंतर संवेदनशील, उत्तरदायी और समर्पित है। DAYALU-1 योजना सरकार के अंत्योदय उत्थान के संकल्प का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक सहायता पहुंचाना है।
सरकार ने यह भी दोहराया कि भविष्य में भी प्रदेश के परिवारजनों के कल्याण, सुरक्षा और सामाजिक संरक्षण के लिए ऐसी जनहितकारी योजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जाता रहेगा।
DAYALU -1 योजना के अंतर्गत प्रदेश के 5,794 लाभार्थियों को प्रदान किए गए ₹217 करोड़
हम हरियाणा के नागरिकों के प्रति निरंतर संवेदनशील रहते हुए उनके कल्याण और सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है। इसी समर्पण की दिशा में आगे बढ़ते हुए हमने अब तक प्रदेश के 49,998 लाभार्थियों को… pic.twitter.com/OmN3Hp8Ft5
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) January 2, 2026


