हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। Board of School Education Haryana ने अभ्यर्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि परीक्षा आवेदन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है।
बोर्ड सचिव श्री मुनीश शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थी बिना आधार कार्ड के भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने उम्मीदवारों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भ्रांतियों से बचने के लिए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
बोर्ड ने यह भी सलाह दी है कि परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट, दिशा-निर्देश और सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in को नियमित रूप से विजिट करते रहें।
HTET हरियाणा में अध्यापक बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परीक्षा मानी जाती है, ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पूर्व अपना आवेदन पूर्ण करने की सलाह दी गई है।


