कुरुक्षेत्र। पिपली अनाज मंडी में आज प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 में भारत की कई गौरवपूर्ण उपलब्धियों और समसामयिक महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कश्मीर के बौद्ध स्तूपों, प्रमुख पर्यटन स्थलों और भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए देश में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और हर घर स्वदेशी अभियान के जरिए आत्मनिर्भरता की भावना को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण, एंटीबायोटिक्स के विवेकपूर्ण उपयोग तथा तमिल भाषा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे भाषा और संस्कृति और अधिक मजबूत बनाती हैं।
प्रधानमंत्री ने छात्रों और युवाओं की उपलब्धियों की भी सराहना की, जिनकी बदौलत विज्ञान, खेल और नवाचार के क्षेत्र में भारत की वैश्विक पहचान और अधिक सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, खेल जगत, वैज्ञानिक अनुसंधान और विश्व मंच पर भारत की सक्रिय भूमिका—हर क्षेत्र में देश का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
पिपली अनाज मंडी में ‘मन की बात’…
विश्व में बेहद लोकप्रिय नेता, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज रेडियो कार्यक्रम #MannKiBaat के माध्यम से वर्ष 2025 में भारत की कुछ गौरवपूर्ण उपलब्धियों और महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
उन्होंने कश्मीर के बौद्ध… pic.twitter.com/el5kchnw5b
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) December 28, 2025


