कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने आज खरखौदा जाते समय पिपली अनाज मंडी में प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ समय बिताते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज के हर वर्ग को जोड़ते हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद को सराहते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच विश्वास और सहभागिता को और मजबूत करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने आज खरखौदा जाते समय पिपली अनाज मंडी में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ समय बिताया और केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।#MannKiBaat… pic.twitter.com/fjkW2pgJbe
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 28, 2025


