खरखौदा। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने चंडीगढ़ से खरखौदा के प्रवास के दौरान हाईवे पर शरीफगढ़ और रामगढ़ गांव में गुरु जी का लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लंगर सेवा की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि गुरु जी का लंगर सामाजिक समरसता, सेवा भाव और समानता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि लंगर की परंपरा समाज में आपसी भाईचारे और मानवता के मूल्यों को मजबूत करती है।
मुख्यमंत्री के लंगर प्रसाद ग्रहण करने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने इसे सादगी और जनसेवा से जुड़ा प्रेरक क्षण बताया।
सीएम ने लंगर सेवा में जुटे सेवादारों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की सेवाएं समाज को जोड़ने और जरूरतमंदों की सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP ने चंडीगढ़ से खरखौदा जाते हुए हाईवे पर शरीफगढ़ और रामगढ़ गांव में गुरु जी का लंगर प्रसाद छका।#Haryana #NayabSinghSaini pic.twitter.com/6riA14fSZu
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 28, 2025


