गुरुग्राम। उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री Rao Narbir Singh ने आज नगर निगम Gurugram द्वारा मालिबू टाउन क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य शहर को बेहतर आधारभूत सुविधाओं के साथ स्वच्छ, सुव्यवस्थित और नागरिक-अनुकूल बनाना है।
इन विकास कार्यों में अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण, स्टारवुड व जी.एस. ब्लॉक तथा मालिबू टाउन वार्ड-11 में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य, साथ ही सेंट्रल पार्क (WW-82) और स्टारवुड पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में जल प्रबंधन, सड़क सुविधा और हरित स्थलों की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
मंत्री राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य चरणबद्ध, समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं। उन्होंने आश्वस्त किया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में नागरिकों की आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के साथ आधुनिक शहरी सुविधाओं का संतुलन बनाए रखना सरकार की प्रमुख नीति है। इन कार्यों के पूर्ण होने से मालिबू टाउन और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर जीवन स्तर और स्वच्छ वातावरण का लाभ मिलेगा।
उद्योग एवं वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री @RaoNarbir ने आज नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मालिबू टाउन क्षेत्र में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इनमें अंडरग्राउंड वाटर टैंक का निर्माण, स्टारवुड व जी.एस. ब्लॉक तथा मालिबू टाउन वार्ड-11 में इंटरलॉकिंग टाइल्स… pic.twitter.com/ZLs4TmtwcA
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 27, 2025


