हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को स्मरण करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का महान व्यक्तित्व बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, “अटल जी के शब्दों में राष्ट्र की चेतना बोलती थी, उनकी वाणी में लोकतंत्र सांस लेता था और उनके विचारों में भारत का उज्ज्वल भविष्य आकार लेता था।” उन्होंने कहा कि अटल जी ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने राजनीति को कविता से जोड़ा, सत्ता को संवेदना से जोड़ा और राष्ट्रनीति को मानवीय मूल्यों से समृद्ध किया।
श्री सैनी ने आगे कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन भारतीय लोकतंत्र, सुशासन और राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित रहा। उनके विचार, भाषण और कृतित्व आज भी देश के नीति-निर्धारकों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी की विरासत भारत को एक सशक्त, आत्मनिर्भर और मानवीय मूल्यों से युक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी।
"पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक राजनेता नहीं थे, वे भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति थे। उनके शब्दों में राष्ट्र की चेतना बोलती थी, उनकी वाणी में लोकतंत्र सांस लेता था और उनके विचारों में भारत का उज्ज्वल भविष्य आकार लेता था। वे ऐसे प्रधानमंत्री थे,… pic.twitter.com/qesvgdvkTO
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 26, 2025


