हरियाणा पुलिस को 5,061 नव-प्रशिक्षित जांबाज कांस्टेबल मिले हैं। पंचकूला में आयोजित हरियाणा पुलिस के रिक्रूट बेसिक कोर्स बैच-93 की भव्य पासिंग आउट परेड में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार Amit Shah ने परेड की सलामी ली। इस गरिमामयी अवसर पर मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini भी उपस्थित रहे।
परेड के दौरान 5,061 नव-प्रशिक्षित कांस्टेबलों ने जनसेवा, अनुशासन और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। कठोर प्रशिक्षण के बाद तैयार हुए ये जवान हरियाणा पुलिस की ताकत को और मजबूत करेंगे तथा कानून-व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन और माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुई है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से भारत की सुरक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नव-प्रशिक्षित जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशीलता और अनुशासन के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के ये नए सिपाही राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा में भी अहम योगदान देंगे।
पंचकूला में संपन्न यह पासिंग आउट परेड हरियाणा पुलिस के गौरव, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आई, जिसने उपस्थित सभी लोगों में गर्व और आत्मविश्वास का भाव उत्पन्न किया।
हरियाणा पुलिस को मिले 5,061 नए जांबाज; माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
पंचकूला में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार श्री @AmitShah और मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP की उपस्थिति में हरियाणा पुलिस के रिक्रूट बेसिक कोर्स बैच-93… pic.twitter.com/17QZwV7igz
— DPR Haryana (@DiprHaryana) December 24, 2025


